Nothing Phone 3 vs Samsung Galaxy S25: कौन सा डिवाइस है असली फ्लैगशिप किंग?
Nothing Phone 3 vs Samsung Galaxy S25: 2025 में स्मार्टफोन की दुनिया में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। एक ओर है नथिंग का नया फ्लैगशिप Nothing Phone 3, जो यूनिक डिज़ाइन और नए इंटरफेस के साथ आया है, वहीं दूसरी ओर है Samsung Galaxy S25, जो पहले ही बाजार में अपनी परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के दम पर चार स्टार की रेटिंग हासिल कर चुका है। अगर आप इन दोनों के बीच कंफ्यूज हैं, तो आइए जानते हैं किस फोन में ज़्यादा दम है ।
हालांकि नथिंग का नया फ्लैगशिप फोन यानी Nothing Phone 3 डिजाइन और लुक के मामले में अच्छा है, लेकिन इस डिवाइस की कीमत बहुत ज्यादा है। आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी S25 इससे अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

कितनी होगी कीमत?
Nothing Phone 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट 79,999 रुपये है और वहीं इसके 6GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।
वहीं Galaxy S25 भी इसी प्राइस रेंज में आता है, लेकिन इसकी बेस वेरिएंट (12GB/128GB) की कीमत थोड़ी कम है और ऑफर्स के चलते ये कभी-कभी 75,000 से भी नीचे मिल जाता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Nothing Phone 3 में है Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, जो बैटरी एफिशिएंसी और मिड-रेंज को फ्लैगशिप के करीब लाने के लिए जाना जा रहा है।
वहीं Galaxy S25 में है Snapdragon 8 Elite for Galaxy, जो खास तौर पर Samsung के लिए कस्टमाइज किया गया है और इसकी परफॉर्मेंस काफी दमदार साबित हुई है, खासतौर पर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए ये डिवाइस बेस्ट है।
डिजाइन और Glyph फीचर
Nothing Phone 3 का Glyph Matrix इसे सबसे अलग बनाता है। पीछे की तरफ लगे माइक्रो-LEDs से आपको नोटिफिकेशन, घड़ी, स्टॉपवॉच, और यहां तक कि मिनी गेम्स जैसे 'Rock Paper Scissors' भी देखने को मिलते हैं। वहीं Galaxy S25 में सिंपल, एलिगेंट डिजाइन है और ये Mint, Silver Shadow जैसे चार कलर ऑप्शंस में आता है।
AI फीचर्स की टक्कर
Galaxy S25 का Galaxy AI सबसे पावरफुल है। इसमें Live Translate, Now Brief, Circle to Search, Writing Assist, और फोटो एडिटिंग के लिए Generative Edit जैसे फीचर्स शामिल हैं।
वहीं Nothing Phone 3 में Essential Space, Flip to Record जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं, जो काफी यूजफुल हैं लेकिन डेप्थ में Samsung जितने नहीं।
कैमरा कौन बेहतर?
दोनों ही फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। Galaxy S25 में 50MP मेन + 12MP अल्ट्रावाइड + 10MP टेलीफोटो मिलता है। वहीं Nothing Phone 3 में 50MP मेन + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो मिलता है, जो 6x लॉसलेस जूम के साथ आता है।
Galaxy S25 की कैमरा परफॉर्मेंस अब तक शानदार रही है, जबकि Nothing का दावा है कि उसके सेंसर 44% ज़्यादा रोशनी कैप्चर कर सकते हैं । हालांकि अभी तक इसकी टेस्टिंग करना बाकी है।
सॉफ्टवेयर अपडेट्स
Nothing Phone 3 पांच साल तक Android अपडेट्स और सात साल तक सिक्योरिटी पैच देगा। लेकिन Samsung Galaxy S25 सात साल तक Android और सिक्योरिटी दोनों अपडेट्स का वादा करता है, जो इंडस्ट्री में अब तक का सबसे लंबा सपोर्ट है।
किसे चुनना होगा सहीं ?
अगर आप ज्यादा AI टूल्स, फोटो/वीडियो एडिटिंग और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप यूनिक डिजाइन, नई Glyph इंटरैक्शन, और कस्टम AI फीचर्स के शौकीन हैं, तो Nothing Phone 3 आपकी पर्सनैलिटी से बेहतर मैच करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








