Nothing Phone 3 जल्द होगा लॉन्च, सर्टिफिकेशन से सामने आए खास डिटेल्स
Nothing की अपकमिंग सीरीज में दो मॉडल लॉन्च किए जानें की उम्मीद है, जिसके मॉडल नंबर A059 और A059P हो सकते हैं। "P" प्लस मॉडल को दर्शा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Nothing Phone 3 का कोडनेम "Arcanine" है और इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।
नथिंग फोन 3 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। जबकि, प्लस मॉडल जिसका कोडनेम 'Hisuian' है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर और 6.7 इंच की स्क्रीन हो सकती है। पहले का नथिंग फोन 2 स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर पर ऑधारित है।

Nothing Phone 3 की कीमत
नथिंग फोन 3 की कीमत $599 (लगभग 50,000 रुपये) से शुरू हो सकती है, जबकि प्लस मॉडल की एंट्री कीमत $699 (लगभग 59,000 रुपये) होने की संभावना है।
Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- नथिंग फोन 2 में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाली 6.7 इंच फुल HD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन भी मिलती है।
प्रोसेसर- बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट है। इसके अलावा Adreno 730 GPU का भी बेनिफिट दिया गया है।
स्टोरेज- यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 8GB/128GB, 12GB/256GB और 12GB/512G ऑप्शंस में आता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड नथिंग ओएस 2.0 पर चलता है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी- इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,700mAh तक की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
नथिंग फोन 2 में मल्टीमीडिया और एंटरटेनमेंट के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। इसके अलावा इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए फोन की सिक्योरिटी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट फीचर्स मिलते हैं।


Click it and Unblock the Notifications