Nothing Phone (3) में मिलेगा दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर; मिलेंगे कमाल के फीचर्स और स्पेक्स
Nothing Phone (3) Phone: Nothing अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Phone (3) को 1 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी रहा है। बता दें कि यह फोन Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro के बाद सीरीज का तीसरा फोन होगा। कंपनी इसे अपना पहला 'ट्रू फ्लैगशिप' डिवाइस बता रही है। हाल ही में ब्रांड ने इस फोन के प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी साझा की है, जिससे इसके परफॉर्मेंस की झलक मिलती है।

Snapdragon 8s Gen 4 के साथ आएगा
Nothing ने पुष्टि की है कि Phone (3) में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा। यह वही प्रोसेसर है जिसे Qualcomm ने अप्रैल 2025 में लॉन्च किया था। यह प्रोसेसर पुराने जेनरेशन की तुलना में 31% बेहतर परफॉर्मेंस और 49% बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस देने का दावा करता है।
यह Nothing द्वारा अब तक उपयोग किया गया सबसे पावरफुल प्रोसेसर होगा। भारत में अब तक इस चिपसेट के साथ iQOO Neo 10 लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Nothing अपने नए फोन की कीमत भारत में कितनी रखती है, क्योंकि यह फोन ग्लोबल स्तर पर 800 यूरो (लगभग 79,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च होने जा रहा है।
क्या होगा नया डिजाइन और बदलाव
Nothing Phone (3) को लेकर सबसे बड़ा बदलाव यह बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें अपने आइकोनिक Glyph Interface को हटा रही है। इसकी जगह अब डॉट मैट्रिक्स डिज़ाइन देखने को मिल सकता है, जो कि एक नया और एक्सपेरिमेंटल अप्रोच होगा।
लीक हुए रेंडर्स में फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और एक तीसरा सेंसर ( पेरिस्कोप लेंस) दिखाया गया है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि यह डिवाइस शायद Nothing Phone (3a) Pro का प्रोटोटाइप हो सकता है।
प्रोसेसिंग और स्टोरेज ऑप्शंस
फोन में Snapdragon 8s Gen 4 के साथ हाई-परफॉर्मेंस एक्सपीरियंस की उम्मीद की जा रही है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है।
इसके 256GB वेरिएंट की कीमत 68,800 रुपये हो सकती है। वहीं इसके 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 77,500 रुपये तय की गई है।
Nothing ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि Phone (3) की मैन्युफैक्चरिंग चेन्नई के कंपनी की यूनिट में की जा रही है, यानी यह फोन मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत बनेगा।
Nothing Phone (2) से कितना अलग होगा फोन
पिछला फोन, Nothing Phone (2) भारत में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब जबकि Phone (3) में ज्यादा पावरफुल चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन मिल रहा है, इसकी कीमत में भी बड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
Nothing Phone (3) न सिर्फ डिजाइन में बदलाव लाने वाला है, बल्कि यह एक नई चिपसेट और फ्लैगशिप कैटेगरी में ब्रांड की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश है। इस कीमत में आपको iQOO, OnePlus और Samsung जैसे ब्रांड्स के फोन इसको कड़ी टक्कर दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








