Home
Mobile

Nothing Phone 3 भारत में लॉन्च; Glyph Matrix फीचर वाला कंपनी का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Nothing Phone 3 Launch: लंदन स्थित टेक्नोलॉजी कंपनी Nothing ने 1 जुलाई 2025 को अपने अब तक के सबसे पावरफुल और क्रिएटिविटी-फोकस्ड स्मार्टफोन - Nothing Phone (3) को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन ब्रांड का पहला सच्चा फ्लैगशिप डिवाइस है, जो डिज़ाइन, कैमरा, परफॉर्मेंस और OS के मामले में एक अलग पहचान बनाता है।

Glyph Matrix फीचर वाला Nothing Phone 3

नया डिजाइन और Glyph Matrix फीचर

Phone (3) का डिजाइन पहले से भी ज्यादा मॉडर्न और यूनिक है। इसके बैक पैनल पर Glyph Matrix नामक एक माइक्रो-LED डिस्प्ले दी गई है, जो कॉल, नोटिफिकेशन और अन्य जरूरी अलर्ट को दिखाता है, जिससे स्क्रीन टाइम कम हो जाता है। यह नया Glyph डिजाइन यूजर्स को ज्यादा प्रैक्टिकली और स्मार्ट तरीके से फोन इस्तेमाल करने में मदद करता है।

कैमरा सिस्टम

Phone (3) में प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम है जिसमें 1/1.3" का मेन सेंसर दिया गया है। यह सभी लेंसों पर 4K 60fps वीडियो शूटिंग, लॉसलैस ज़ूम और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन) के साथ आता है। फोन के साथ प्रो-फोटोग्राफरों के सहयोग से तैयार किए गए प्रीसेट्स भी मिलते हैं।

Glyph Matrix फीचर वाला Nothing Phone 3

दमदार परफॉर्मेंस

फोन को Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से पावर किया गया है, जो कि पिछले वर्जन की तुलना में 36% तेज CPU, 88% बेहतर GPU और 60% ज़्यादा AI प्रोसेसिंग पावर देता है। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और इमेज प्रोसेसिंग के लिए यह चिपसेट शानदार परफॉर्मेंस देता है।

डिस्प्ले और बैटरी

Nothing Phone (3) में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है। इसमें 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1000Hz टच सैंपलिंग रेट दी गई है। फोन में 5500mAh की हाई-डेंसिटी बैटरी है, जो 65W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Nothing OS 3.5 - एआई से भरपूर अनुभव

फोन Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.5 के साथ आता है। इसमें 'Essential Search', 'Flip to Record', और 'Essential Space' जैसे फीचर्स हैं जो AI के जरिए यूज़र अनुभव को बेहतर बनाते हैं। कंपनी 5 साल के लिए Android अपडेट्स और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करती है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

Nothing Phone (3) भारत में दो वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। 12GB + 256GB को 79,999 रुपये में पेश किया गया है। हालांकि ऑफर के बाद फोन की कीमत 62,999 रुपये हो जाएगी।

वहीं इसके 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये तय की गई है, लेकिन ऑफर के तहत इसकी कीमत 72,999 रुपये मिलता है। इसमें एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है।

1 जुलाई से प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। जो ग्राहक 15 जुलाई तक प्री-बुक करेंगे, उन्हें 14,999 रुपये कीमत वाले Nothing Ear फ्री में मिलेंगे और 1 साल की एक्स्ट्रा वारंटी भी दी जाएगी। फोन Flipkart, Croma, Vijay Sales और रिटेल स्टोर्स पर 15 जुलाई से उपलब्ध होगा।

क्यों खास है फोन?

Nothing Phone (3) एक ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो न सिर्फ परफॉर्मेंस और कैमरा में शानदार है, बल्कि इसमें कुछ क्रिएटिव और नए फीचर्स भी दिए गए हैं जो यूजर्स को एक अलग और पर्सनल अनुभव देते हैं। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो भीड़ से अलग हो, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि भारतीय कंज्यूमर्स के हिसाब से ये कीमत बहुत महंगा माना जा सकता है। अब देखना ये है कि इस पर कंज्यूमर क्या रिएक्शन देते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3 with Glyph Matrix feature and snapdragon 8s Gen 4 processor price features and specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X