Home
Mobile

लॉन्च से पहले Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की कैमरा डिटेल्स लीक

Nothing 4 मार्च को अपनी Phone (3a) सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले नई लीक में दोनों मॉडल्स के कैमरा सेटअप के बारे में जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि ये फोन बेहतर कैमरा अनुभव देने के लिए नई टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे, जो कंपनी के पुराने फोन के मुकाबले एक कदम आगे होंगे।

ये लीक इस बात का संकेत देती हैं कि नथिंग अपने यूजर्स को एक उच्च गुणवत्ता वाला स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है, जिसमें कैमरा क्षमता पर खास ध्यान दिया गया है। नथिंग 4 मार्च को अपनी फोन (3a) सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro दो मॉडल्स शामिल होंगे।

Nothing Phone (3a) और (3a) Pro की कैमरा डिटेल्स लीक

दोनों फोन में अधिकांश हार्डवेयर समान होंगे, लेकिन कैमरा कॉन्फिगरेशन में अंतर होगा। इस अंतर से इन दोनों मॉडल्सों में कैमरा क्षमता और प्रदर्शन में भिन्नताएं देखने को मिल सकती हैं।

नथिंग फोन (3a) और नथिंग फोन (3a) प्रो दोनों में कई समान कोर स्पेक्स होनें की उम्मीद है। इनमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले, IP64 रेटिंग और 5000mAh की बैटरी शामिल होगी। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा, जो पिछले नथिंग फोन के समान रहेगा।

नथिंग फोन (3a) और (3a) प्रो में कैमरा सेटअप में खास अंतर देखने को मिलेगा। पहली बार नथिंग एक समर्पित टेलीफोटो लेंस जोड़ रहा है, लेकिन दोनों मॉडल्स में इसका कार्यान्वयन अलग होगा।

फोन (3a) में 2x टेलीफोटो कैमरा होगा, जबकि प्रो वर्जन में 3x ऑप्टिकल जूम वाला कैमरा होगा, जिसमें सोनी के Lytia LYT-600 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। और प्रो मॉडल को जूम शॉट्स और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी में बेहतर प्रदर्शन देने में सक्षम होगा।

इसके अलावा नथिंग ने फोन (3a) सीरीज के लिए कैमरा डिजाइन को टीज किया है। एक ट्वीट में कंपनी ने दो अलग-अलग लेआउट में व्यवस्थित डॉट्स की इमेज शेयर की है। एक क्षैतिज सेटअप और दूसरा L-आकार का पैटर्न। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सा डिजाइन किस मॉडल का है, लेकिन टीजर से यह संकेत मिलता है कि दोनों डिजाइन अलग होंगे।

Nothing Phone (3a) सीरीज की कीमतें

भारत में नथिंग फोन (3a) की कीमत लगभग 25,000 रुपये से शुरू होने की अफवाह है, जबकि फोन (3a) प्रो की कीमत करीब 30,000 रुपये (लगभग $345) हो सकती है। ये कीमतें दोनों मॉडल्स को बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में एक आकर्षक ऑप्शन बना सकती है।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (3a) and (3a) Pro camera details leak ahead of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X