Home
Mobile

Nothing Phone 3a और 3a Pro आज होंगे लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स, डिजाइन और अन्य डिटेल्स

Nothing अपनी अगली पीढ़ी की सीरीज Nothing Phone 3a को 4 मार्च 2025 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस सीरीज में दो मॉडल Nothing Phone 3a और 3a Pro पेश किए जाएंगे। खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ही नथिंग ने कुछ डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की है, जैसे कि फोन में स्नैपड्रैगन चिपसेट होगा, जो कि पहले के मीडियाटेक डाइमेंशन से अलग है। जबकि आधिकारिक जानकारी कम है, लीक अफवाहों से आगामी फोन के बारे में कई डिटेल्स मिल चुकी है।

Nothing Phone 3a और 3a Pro लीक्स

नथिंग फोन 3a और 3a प्रो दोनों में एक जैसा फ्रंट प्रोफाइल होगा, जिसमें 6.77-इंच 120Hz एमोलेड है, जिसे पांडा ग्लास द्वारा सुरक्षित किया गया है। दोनों मॉडल में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 5,000mAh की बैटरी के साथ लंबी बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। हालांकि, डिजाइन एक जैसा है, लेकिन फोन के स्टोरेज ऑप्शन, कैमरा स्पेसिफिकेशन और कीमत में अंतर देखने को मिलेगा।

Nothing Phone 3a और 3a Pro आज होंगे लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

नथिंग फोन 3a स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। जबकि आगे की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 2x ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा।

नथिंग फोन 3a का बेस मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत EUR 349 (लगभग 31,600 रुपये) होने की अफवाह है। वहीं हाई वेरिएंट की कीमत EUR 399 (लगभग 36,100 रुपये) हो सकती है।

नथिंग फोन 3a प्रो 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ एक ही कॉन्फिगरेशन में आएगा। इसके ट्रिपल-कैमरा सिस्टम में 3a के समान सेंसर होंगे, लेकिन प्रो मॉडल में बेहतर जूम कैपेसिटी देखने को मिल सकती हैं, जिनमें 3x ऑप्टिकल जूम और 60x तक डिजिटल जूम शामिल है। इसके अलावा प्रो मॉडल में हाई-रिजॉल्यूशन वाला 50MP का फ्रंट कैमरा भी होगा।

नथिंग फोन 3a प्रो ब्लैक और ग्रे कलर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, और इसकी कीमत EUR 479 (लगभग 43,400 रुपये) होने की अफवाह है। अगर ये कीमतें सही होती हैं, तो 3a सीरीज अपने पूर्ववर्ती नथिंग फोन 2a के मुकाबले महंगी होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3a and 3a Pro Launching Today, Expected Price, Specs, Design and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X