Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का लॉन्च से पहले खुलासा
Nothing Phone 3a सीरीज 4 मार्च 2025 को भारत और वैश्विक बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro शामिल होंगे। लॉन्च से पहले नथिंग ने फोन 3a प्रो के कैमरा स्पेसिफिकेशन के खास डिटेल्स का खुलासा किया है।
हाल ही में हमने नथिंग फोन 3a प्रो के लीक हुए स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था, लेकिन नथिंग ने अब इन लीक की पुष्टि की है। फ्लिपकार्ट कर नथिंग फोन 3a सीरीज के आधिकारिक पेज पर फोन 3a प्रो के लिए एक नई और यूनिक रियर कैमरा का डिटेल्स सामने आया है।

नथिंग फोन 3a सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन के अनुसार नथिंग फोन 3a प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा होगा। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का पेरिस्पोक कैमरा होगा, जो OIS के साथ 3x ऑप्टिकल जूम, 6x लॉसलेस जूम और 60x अल्ट्रा जूम सपोर्ट करेगा।
जबकि 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं नथिंग फोन 3a में भी समान कैमरा सेटअप की उम्मीद है, लेकिन है कि पेरिस्कोप लेंस को 50MP के पोर्ट्रेट कैमरा से बदल दिया जाएगा, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। Nothing Phone (2a) के मुकाबले नए Nothing Phone (3a) Pro में मुख्य कैमरा में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।
TrueLens Engine 3.0 नथिंग फोन (3a) सीरीज का एक और प्रमुख फीचर है, जो AI टोन मैपिंग और सीन डिटेक्शन के साथ एडवांस ह्रार्डवेयर का संयोजन करता है, ताकि यूजर्स को प्रोफेशनल जैसे फोटो मिल सकें। सभी चार कैमरे अल्ट्रा HDR सपोर्ट करते हैं, और मेन व फ्रंट दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ बेहतर नाइट मोड और स्थिर फुटेज प्रदान कर सकते हैं।
Nothing Phone 3a सीरीज के स्पेसिफिकेशन और कीमत
नथिंग फोन 3a सीरीज स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगी और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा यह फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और छीटों से सुरक्षा प्रदान करेगा और इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी। भारत में नथिंग फोन 3a की कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, जबकि नथिंग फोन 3a प्रो की कीमत 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications