Home
Mobile

लॉन्च हुए Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro, कम दाम में फुल फीचर्स पैक्ड हैं स्मार्टफोन

Nothing ने भारत में अपनी Phone (3a) सीरीज लॉन्च की है, जिसमें दो नए फोन Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल हैं। इन्हें पहली बार 3 मार्च 2025 को MWC 2025 में दिखाया गया था। ये फोन पुराने मॉडल्स से बेहतर फीचर्स के साथ आए हैं।

सबसे बड़ा बदलाव है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट का इस्तेमाल। साथ ही, पीछे की तरफ नथिंग का खास ग्लिफ इंटरफेस डिजाइन भी है। इनकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए ये मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में टक्कर देने के लिए तैयार हैं। हम यहां दोनों के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में बताने वाले हैं।

बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुए Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro

कीमत और ऑफर्स

Nothing Phone (3a)

  • 8GB+128GB: 24,999 रुपये
  • 8GB+256GB: 26,999 रुपये

Nothing Phone (3a) Pro

  • 8GB+128GB: 29,999 रुपये
  • 8GB+256GB: 31,999 रुपये
  • 12GB+256GB: 33,999 रुपये

HDFC, IDFC बैंक और OneCard से खरीदने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। पहले दिन खरीदने वालों को पुराना फोन देने पर 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

Phone (3a) 11 मार्च से फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। Phone (3a) Pro भी 11 मार्च से फ्लिपकार्ट पर आएगा, लेकिन क्रोमा और विजय सेल्स पर इसकी सेल 15 मार्च से लाइव होगी।

बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुए Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro

Nothing Phone (3a) के फीचर्स

इस फोन में 6.77 इंच की एमोलेड स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसे IP64 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट है।

कैमरा के लिहाज से देखें तो इसमें 50MP मेन, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस हैं। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा है। बैटरी 5,000mAh की है, जो 50W चार्जिंग से 19 मिनट में 50% और 56 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

Nothing Phone (3a) Pro के फीचर्स

यह फोन भी 6.77 इंच की स्क्रीन और वही बैटरी के साथ आता है, लेकिन इसका कैमरा बेहतर है। इसमें 50MP मेन, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (60x तक जूम) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। दोनों फोन एंड्रॉइड 15 पर चलते हैं। इन्हें 3 साल तक अपडेट्स मिलेंगे। ये 5G, NFC और Wi-Fi 6 को सपोर्ट करते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3a and Phone 3a Pro launched in India Check price specifications and more
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X