Home
Mobile

Nothing phone 3a लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन

Nothing phone 3a सीरीज 4 मार्च को भारत और वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने वाली है। इससे पहले ब्रिटिश OEM ने सीरीज के बेस मॉडल Nothing phone 3a का डिजाइन पेश किया है। यह फोन Nothing phone 3a Pro के कई डिजाइन एलिमेंट्स को शेयर करता है, जैसे कि ग्लिफ इंटरफेस लेकिन इसमें रियर कैमरा मॉड्यूल में एक नया लुक देखने को मिलता है, जिससे phone 3a का लुक अलग और खास बनता है।

Nothing phone 3a के डिजाइन से उठा पर्दा

X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट में नथिंग ने आगामी Nothing phone 3a के डिजाइन की झलक शेयर की। Nothing phone 3a Pro के बड़े और गोलाकार रियर कैमरा मॉड्यूल के मुकाबले, बेस मॉडल में एक गोली के आकार का होरिजेंटल रुप से रखा कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें तीन लेंस शामिल हैं।

 लॉन्च से पहले Nothing phone 3a के डिजाइन से उठा पर्दा

phone 3a का डिजाइन हाई-एंड मॉडल के समान है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर ग्लिफ इंटरफेस दिया गया है, जो नथिंग स्मार्टफोन की पहचान बन चुका है। यह खुलासा सोमवार को नथिंग फोन 3a प्रो के डिजाइन और 1X टेक्नोलॉजीज के नियो जेम्मा ह्यूमनॉइड द्वारा इसकी अनबॉक्सिंग के बाद हुआ।

Nothing Phone 3a के संभावित स्पेसिफिकेशन

नथिंग फोन 3a को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। जिसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 SoC और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.72-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल शूटर और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है। इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3a Design Unveiled Before March 4 Launch, Expected Features and Specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X