Nothing Phone (3a) को भारत में लॉन्च के लिए मिली हरी झंडी, बैटरी साइज का खुलासा, देखें सभी डिटेल्स
स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing जल्द ही अपने तीन नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके तहत Phone (3), Phone (3a) और Phone (3a) Plus मिंड-रेंज और प्रीमियम मिड-रेंज ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पेश किए जाएंगे। इस नई लाइनअप के साथ नथिंग स्मार्टफोन बाजार में एक नई धारा लेकर आ सकता है।
नथिंग के आगामी स्मार्टफोन में से एक ने BIS और UL Demko सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह किस मॉडल का हिस्सा है, लेकिन 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार यह फोन (3a) या फोन (3a) प्लस हो सकता है। इस सर्टिफिकेशन के साथ स्मार्टफोन की लॉन्च की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है।

Nothing Phone (3a) की बैटरी साइज का खुलासा
नथिंग का नया स्मार्टफोन BIS और UL Demko सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। BIS लिस्टिंग में फोन के मॉडल नंबर और भारत में लॉन्च के लिए स्वीकृति के अलावा ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, UL Demko पर किए गए ट्रैकिंग से यह पता चलता है कि, फोन में 4,290mAh की बैटरी कैपेसिटी है, जिसे नथिंग संभवत: 5000mAh के रुप में मार्केटिंग कर सकता है। इस सर्टिफिकेशन से यह तो साफ हो गया है कि, इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार नथिंग फोन (3a) सीरीज में महत्वपूर्ण अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। फोन (3a) में टेलीफोटो कैमरा शामिल किए जानें की उम्मीद है, जबकि फोन (3a) प्लस पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ एक कदम और आगे बढ़ सकता है। यह नथिंग के मिड-रेंज लाइनअप के लिए पहली बार होगा। इसके अलावा दोनों मॉडल्स में eSIM टेक्नोलॉजी का समर्थन किए जानें की भी अफवाह है, जो उन्हें और भी प्रीमियम बनाता है।
नथिंग फोन (3a) सीरीज में एक और बड़ा बदलाव देखा जा सकता है, जहां मीडियाटेक से क्वालकॉम पर स्विच किया जाएगा। फोन (3a) और फोन (3a) प्लस दोनों में नए स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट के होने की उम्मीद है, जो पिछली पीढ़ी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन और हाई क्षमता प्रदान करेगा। इस अपग्रेड के साथ नथिंग अपने स्मार्टफोन को और भी पावरफुल और किफायती बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।
नथिंग फोन (2a) और (2a) प्लस को वर्तमान में भारत में 30,000 से कम कीमत वाले मिड-रेंज डिवाइस के रुप में पेश किया गया है। अगर नथिंग इस रणनीति को जारी रखता है, तो आने वाली फोन (3a) सीरीज भी इसी कीमत ब्रैकेट को लक्षित कर सकती है। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से कुछ शुरुआती जानकारी मिली है, लेकिन नथिंग फोन (3a) सीरीज के सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की पुष्टि के लिए आपको और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








