Home
Mobile

Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस 4 मार्च को लॉन्च से पहले लीक

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing ने हाल ही में ऐलान किया था कि, वह 4 मार्च को अपना नया ऑटोमोबाइल लॉन्च करेगा। हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि कौन सा मॉडल लॉन्च किया जाएगा।

जिसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि, जुलाई 2023 में Nothing Phone (2) को लॉन्च किया गया था, ऐसे में यह नया फोन इसका उत्तराधिकारी Nothing Phone (3) हो सकता है। हालांकि खबर सामने आई है कि, नथिंग ने फोन (3a) लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसका पुष्टि नथिंग के पेज के यूआरएल से हुई, जिसमें 'Nothing Phone (3a)' का उल्लेख था।

Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस 4 मार्च को लॉन्च से पहले लीक

Nothing Phone(3a)के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Nothing Phone (3a) में 6.8 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी 2.5GHz तक ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर शामिल कर सकती है, जिसे 8GB, 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज से जोड़ा जाए। यह फोन Android 15 नथिंग OS 3.1 के साथ डुअल सिम (नैनो + नैनो) से लैस होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।

अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz) MIMO, ब्लूटूथ 5.4,USB टाइप-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, GPS, USB टाइप-C, NFC जैसे फीचर्स शामिल किए जानें की उम्मीद है।

Nothing Phone(3a)संभावित कीमत

फोन (3ए) की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिनउम्मीद की जा रही है कि, इसे कंपनी 25,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (3a)Leak: Snapdragon 7s Gen 3, 120Hz Display and More Specs Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X