Nothing Phone 3a Lite कब होगा भारत में लॉन्च; जानें फीचर्स और डिटेल्स
Nothing भारत में अपना अगला बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है और इस बार कंपनी लेकर आ रही है Nothing Phone 3a Lite। लंदन-बेस्ड इस ब्रांड ने आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दिया है कि Phone 3a Lite की इंडिया लॉन्च डेट 27 नवंबर है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि Nothing के को-फ़ाउंडर Akis Evangelidis ने संकेत दिया है कि भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्जन से थोड़ा अलग हो सकता है। हालांकि पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी के टीज़र्स ने यूज़र्स की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या पता चला है।

Nothing Phone 3a Lite के फीचर्स
क्योंकि भारतीय वर्जन की जानकारी सीमित है, इसलिए उम्मीदें इसकी ग्लोबल एडिशन पर आधारित हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में Nothing Phone 3a Lite को 6.77-इंच Full HD+ फ़्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसमें 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। बड़ी स्क्रीन और बैलेंस्ड कलर आउटपुट इसे मीडिया कंजप्शन के लिए एक प्रीमियम टच देते हैं।
फोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट मिलता है, जो 8GB RAM के साथ एक स्थिर और पावर-एफिशिएंट परफॉर्मेंस प्रदान करता है। स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज और 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट दिया गया है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे दूसरों से अलग बनाता है।
Nothing की पहचान बन चुका Glyph Interface इस फोन में भी मौजूद है। बैक पैनल पर मौजूद ये LED लाइटिंग न सिर्फ प्रीमियम लुक देती है, बल्कि नोटिफिकेशन और रिंगटोन के लिए एक यूनिक विजुअल इंटरैक्शन भी क्रिएट करती है।
फोटोग्राफी के लिए ग्लोबल मॉडल में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मौजूद है जो सोशल मीडिया कंटेंट और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी बेहतर माना जा रहा है।
पावर के लिए स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी जरूरत पड़ने पर आप इससे अन्य छोटे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
कंपनी के टीज़र्स से यह भी कन्फर्म हो गया है कि भारत में यह फोन Black और White कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा, जो ग्लोबल वर्जन के समान हैं।
कब होगा भारत में लॉन्च
Nothing ने कन्फर्म किया है कि Phone 3a Lite भारत में 27 नवंबर को लॉन्च होगा। ग्लोबल मार्केट में यह फोन 29 अक्टूबर को EUR 249 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह कीमत भारत में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग ₹25,600 के बराबर बैठती है।
लेकिन भारतीय मार्केट के हिसाब से Nothing आमतौर पर थोड़ा आक्रामक प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपनाती है। साथ ही कई बार ब्रांड भारतीय उपभोक्ताओं के अनुरूप फीचर्स में हल्का बदलाव भी करती है। यही कारण है कि Nothing Phone 3a Lite की भारतीय कीमत ₹21,999 के आसपास होने की उम्मीद है।
क्या होगा भारत के लिए खास ?
Nothing पहले भी भारतीय मॉडल्स में छोटे-मोटे बदलाव कर चुकी है, इसलिए माना जा रहा है कि ग्लोबल वर्जन की तुलना में भारतीय एडिशन में कुछ अतिरिक्त ऑप्टिमाइजेशन, सॉफ्टवेयर ट्यूनिंग या नेटवर्क बैंड सपोर्ट में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि इसके बारे में सभी डिटेल्स लॉन्च इवेंट में ही सामने आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications