Home
Mobile

Nothing Phone (3a) vs Nothing Phone (3a) Pro: कौन सा फोन आपके लिए होगा बेस्ट?

Nothing Phone (3a) vs Nothing Phone (3a) Pro: हाल ही में Nothing ने अपने कस्टमर्स के लिए अपनी खास सीरीज Nothing Phone (3a) को लॉन्च किया था। इस सीरीज में कंपनी ने 2 डिवाइस Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro को शामिल किया है।

आज यानी 11 मार्च को इन डिवाइस को सेल के लिए पेश किया गया है। वैसे तो दोनों ही डिवाइस बहुत खास हैं, लेकिन अगर आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आपके हिसाब से कौन डिवाइस सही है, तो हम आपकी कंफ्यूजन दूर कर सकते हैं। यहां हम Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro की तुलना कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro में कौन दमदार?

Nothing Phone (3a) vs Nothing Phone (3a) Pro: कीमत

  • कीमत की बात करें तो कंपनी ने इन दोनों डिवाइस को 30,000 रुपये की रेंज में पेश किया है।
  • जहां Nothing Phone (3a) के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है, वहीं इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।
  • हालांकि Nothing Phone (3a) Pro के 8GB+128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो Phone (3a) को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं Phone (3a) Pro को दो कलर ऑप्शन यानी ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है।
फीचर Nothing Phone (3a) Nothing Phone (3a) Pro
कीमत 8GB+128GB - ₹24,9998GB+256GB - ₹26,999 8GB+128GB - ₹29,9998GB+256GB - ₹31,99912GB+256GB - ₹33,999
कलर ऑप्शन ब्लैक, व्हाइट, ब्लू ब्लैक, व्हाइट
डिस्प्ले 6.77-इंच FHD+ (1080 x 2392 पिक्सल) एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस 6.77-इंच FHD+ (1080 x 2392 पिक्सल) एमोलेड, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस
डिस्प्ले प्रोटेक्शन पांडा ग्लास, IP64 डस्ट रेजिस्टेंस पांडा ग्लास, IP64 डस्ट रेजिस्टेंस
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 स्नैपड्रैगन 7s जेन 3
रैम और स्टोरेज 8GB रैम + 128GB/256GB स्टोरेज 8GB/12GB रैम + 128GB/256GB स्टोरेज
कैमरा (रियर) 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2x ऑप्टिकल जूम 50MP प्राइमरी + 50MP पेरीस्कोप + 8MP अल्ट्रा-वाइड
कैमरा (फ्रंट) 32MP 50MP
बैटरी और चार्जिंग 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग 5000mAh, 50W फास्ट चार्जिंग
अन्य फीचर्स ट्राई-लाइट ग्लिफ इंटरफेस ट्राई-लाइट ग्लिफ इंटरफेस

Nothing Phone (3a) vs Nothing Phone (3a) Pro: फीचर्स

डिजाइन और डिस्प्ले

  • डिजाइन के मामले में Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro में ज्यादा अंतर नहीं है। हालांकि दोनों के कैमरा मॉड्यूल में आपको थोड़ा अंतर दिख सकता है।
  • जहां Pro मॉडल में एक बड़ी और उभरी हुई कैमरा रिंग दी गई है, वहीं वेनिला मॉडल में पिल-शेप्ड डिजाइन है। दोनों फोन में ट्राई-लाइट ग्लिफ इंटरफेस मिलता है।
  • डिस्प्ले की बात करें तो Nothing Phone (3a) में 6.77-inch FHD+ डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
  • वहीं Nothing Phone (3a) Pro में 6.77-inch FHD+ (1080 x 2392 pixels) एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • दोनों डिवाइस में पांडा ग्लास डिस्प्ले प्रोटेक्शन और IP64 डस्ट रेजिस्टेंस की सुविधा मिलती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

  • Nothing ने अपने दोनों डिवाइस में एक ही प्रोसेसर दिया है। यानी Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।

  • स्टोरेज की बात करें तो Nothing Phone (3a) Pro में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
  • वहीं Nothing Phone (3a) में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है।
  • कैमरा और बैटरी

    • Nothing Phone (3a) में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसके अलावा इस डिवाइस में 2x ऑप्टिकल जूम की भी सुविधा है।
    • Nothing Phone (3a) Pro की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरीस्कोप, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।
    • फ्रंट कैमरा की बात करें तो Nothing Phone (3a) में 32MP कैमरा और Phone (3a) Pro में 50MP कैमरा मिलता है।
    • बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में 5000mAh की बैटरी के साथ 50W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

    कौन सा है बेहतर?

    • Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Pro दोनों ही प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं।
    • दोनों डिवाइस में एक जैसा Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस में कोई बड़ा अंतर नहीं होगा।
    • अगर आपको बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस की तलाश है तो Nothing Phone (3a) Pro का 50MP पेरीस्कोप कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
    • वहीं अगर आप बजट-फ्रेंडली ऑप्शन खोज रहे हैं तो Nothing Phone (3a) एक अच्छा ऑप्शन है।
     
    Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone (3a) vs Phone (3a) Pro Which is better
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X