Nothing Phone(3a)सीरीज की भारत में लॉन्च कंफर्म: डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और बहुत कुछ जो आपको जानना चाहिए
Nothing ने अपनी आगामी 3a सीरीज की लॉन्च डेट 4 मार्च कंफर्म कर दी है, जिसमें दो स्मार्टफोन Nothing Phone(3a)और Nothing Phone(3a)Pro आने की संभावना है। पहले यह उम्मीद की जा रही थी कि, कंपनी मार्च में अपना फ्लैगशिप फोन Nothing Phone(3) लॉन्च करेगी, लेकिन अब इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
Nothing Phone(3a)सीरीज में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। अफवाहों और लीक से यह साफ है कि फोन के बारे में यूजर्स को कई नई सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं।

Nothing Phone 3a सीरीज लॉन्च टाइमलाइन
आखिरकार सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए, नथिंग ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि वह 4 मार्च को Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro लॉन्च करेगा। फ्लिपकार्ट ने भी इन फोन्स की उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। लॉन्च इवेंट दोपहर 3:30 बजे IST पर होगा।
Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro की कीमत के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इन्हें मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए जानें की संभावना है। आपको बता दें, Nothing Phone (2a) की शुरूआती कीमत 23,999 रुपये थी और Nothing Phone (2a) Plus की कीमत 27,999 रुपये थी।
लीक्स के अनुसार इस बार कोई प्लस वेरिएंट नहीं होगा, लेकिन प्रो मॉडल की कीमत लगभग समान रह सकती है। लीक के मुताबिक Nothing Phone (3a) के 8GB/128GB और 8GB/256GB वेरिएंट ऑप्शन में उपल्बध होगा, जबकि, प्रो मॉडल सिंगल 12GB/256GB वेरिएंट में आ सकता है।
Nothing Phone (3a) सीरीज
नथिंग फोन 3a को लेकर अब तक सामने आई अफवाहों के अनुसार इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच OLED डिस्प्ले होगा। इसके साथ ही इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है, जो Phone 2a में भी इस्तेमाल किए गए मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर से एक बदलाव है। यह फोन Android 15 पर आधारित नथिंग OS 3.1 चलेगा।
वहीं हाल ही में लीक से यह भी पता चलता है कि यह ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। एक अन्य लीक की मानें तो फोन 3a में कथित तौर पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो पहली बार नथिंग में टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो 45W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5,000mAh शामिल किए जाने की उम्मीद है। अन्य सुविधाओं के तौर पर इसमें NFC सपोर्ट और नथिंग की सिग्नेचर ग्लिफ लाइटिंग शामिल हैं।
Android Headlines की रिपोर्ट की मानें तो दोनों फोन्स दो कलर ऑप्शम में उपलब्ध होंगे। ये दोनों मॉडल्स ब्लैक कलर में पेश किए जाएंगे। इसके अलावा नथिंग फोन 3a 5G व्हाइट कलर में भी पेश किया जाएगा, जबकि प्रो वेरिएंट ग्रे रंग में आ सकता है।
Nothing Phone (3a) Pro
एंड्रॉइड हेडलाइन रिपोर्ट के अनुसार इस बार नथिंग प्लस वेरिएंट की जगह प्रो मॉडल लाए जानें की उम्मीद है। इसलिए नथिंग फोन 3ए सीरीज में फोन 3ए प्रो मॉडल भी शामिल हो सकता है। हालांकि प्रो वेरिएंट के बारे में जानकारी बहुत कम है, लेकिन उम्मीद है कि, यह सिंगल 12GB/ 256GB मेमोरी वेरिएंट में आ सकता है।
आपको बता दें, यह जानकारी लीक और अफवाहों पर आधारित है। ऐसे में हम आपको इसे पूरी तरह से सच मानने की सलाह नहीं देते हैं। सही और सटीक जानकारी के लिए आपको 4 मार्च को दोपहर 3.30 बजे तक इसके ऑफिशियल लॉन्च का इंतजार करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








