Home
Mobile

Nothing Phone 3a Series की कीमत लीक, अगले महीने होगी आधिकारिक लॉन्चिंग

Nothing Phone 3a सीरीज 4 मार्च को दो मॉडल्स Nothing Phone 3a और Nothing Phone 3a Pro के साथ लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले यूरोप के कुछ रीजन्स में फोन्स की कीमत लीक हो गई है।

बेस मॉडल की कीमत में करीब 20 EUR (लगभग 1,800 रुपये) की बढ़ोत्तरी हुई है, और अब 8GB/128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 349 EUR (लगभग 32,000 रुपये) होगी। वहीं हाई कॉन्फिगरेशन की कीमत सभी से ज्यादा हो सकती है।

Nothing Phone 3a Series की कीमत लीक

Nothing Phone 3a सीरीज की लीक कीमत

एक रिपोर्ट में इस आगामी सीरीज की कीमत पर से पर्दा उठ चुका है। Phone 3a के बेस मॉडल 8GB/128GB और 12GB/256GB कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा, जिनकी कीमत क्रमश: 349 EUR और 399 EUR (लगभग 36,000 रुपये) हो सकती है। यह कीमत Nothing Phone 2a Plus जैसी रणनीति को फॉलो कर सकती है, जो समान कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस फोन को ब्लैक और व्हाइट दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Nothing Phone 3a Pro को 12GB/256GB कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा, जिसकी कीमत 479 EUR (लगभग 43,000 रुपये) हो सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Nothing Phone 3a Pro नथिंग का अब तक का सबसे महंगा नॉन-फ्लैगशिप फोन होगा।

फोन ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि Phone 3a स्मार्टफोन 11 मार्च से उपलब्ध होगा, जबकि Nothing Phone 3a Pro की बिक्री 25 मार्च से शुरू हो सकती है।

Nothing Phone 3a सीरीज लीक फीचर

Nothing Phone 3a सीरीज के दोनों मॉडल्स में समान फीचर्स होने की संभावना है। इसके बेस मॉडल में 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच फुल HD+AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार नथिंग अपने नए स्मार्टफोन्स के साथ एक नई 'एसेन्शियल' फीचर पेश करेगा, जिसमें स्क्रीन रिकॉर्डिंग और वॉयस रिकॉर्डिंग जैसी कैपेसिटी हो सकती है। दोनों फोन्स में 5000mAh बैटरी, 50W फास्ट चार्जिंग, Nothing OS 3.1 और IP54 रेटिंग (डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस) मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। हालांकि ये सभी डिटेल्स लीक के आधार पर हैं। सटीक जानकारी के लिए आपको इनके लॉन्चिंग तक की इंतजार करना होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3a Series Revealed Before Next Month Launch, Know Full Details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X