Home
Mobile

Nothing Phone 3a सीरीज राउंडअप: लॉन्च डेट, भारत में संभावित कीमत, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और बहुत कुछ

Nothing कल यानी 4 मार्च को अपनी नई सीरीज Nothing Phone 3a को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे अगले हफ्ते ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। पुराने मॉडल्स की तुलना में एक हैंडसेट्स में कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। भारत में भी नथिंग के फैंस इसे लेकर काफी उत्साही हैं। लॉन्च से पहले दोनों मॉडल्स के प्राइस लीक हो गए हैं।

Nothing Phone 3a सीरीज कीमत:

Nothing Phone 3a और 3a Pro के प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। Nothing Phone 3a का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज भारत में 24,999 रुपये में लॉन्च होगा। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये होगी। टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये के आस-पास हो सकती है।

Nothing Phone 3a सीरीज राउंडअप: भारत में कीमत, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन

इसके साथ ही Nothing Phone 3a Pro की कीमत भी लीक हो गई है। इसका बेस वेरिएंट 31, 999 रुपये होगी, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB/256GB की कीमत 35,999 रुपये हो सकती है। इसके अलावा फोन पर बैंक ऑफर्स भी मिलेगा, जिससे 2000 रुपये की छूट के साथ इसे सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

Nothing Phone 3a सीरीज स्पेसिफिकेशन:

नथिंग फोन 3a सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और पांडा ग्लास प्रोटेक्शन वाला 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित होंगे, जो 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़े जाएंगे। सॉफ्वेटयर की बात करें तो ये Android 15 के साथ Nothing OS 3 काम करेंगे।

दोनों मॉडल के बीच कैमरा सिस्टम अलग-अलग होंगे। जबकि फोन (3a) और फोन (3a) प्रो दोनों में 50MP का मुख्य सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल होगा, प्रो वेरिएंट 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस पेश करेगा, जबकि मानक मॉडल में 2x ऑप्टिकल ज़ूम होगा। इन्हें पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल किए जानें की उम्मीद की जा रही है, जो 56 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 3a Series Roundup: Launch Date, Expected Price in India, Features, Specifications and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X