Home
Mobile

Nothing Phone 4a Series की एंट्री जल्द? Snapdragon चिप, नया कैमरा और eSIM सपोर्ट के साथ मिड-रेंज में बड़ा दांव

Nothing ने हाल ही में Phone 3a Community Edition लॉन्च किया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी यहां रुकने वाली नहीं है। लंदन बेस्ड टेक ब्रांड अब अपनी अगली मिड-रेंज सीरीज़ Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro पर काम कर रहा है।

हालिया लीक और रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों स्मार्टफोन उम्मीद से कहीं जल्दी मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। अपग्रेडेड प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सेटअप और Pro मॉडल में eSIM सपोर्ट जैसे फीचर्स इस सीरीज़ को काफी दिलचस्प बना रहे हैं।

हालांकि Nothing ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन सामने आए संकेतों से यह साफ है कि Phone 4a सीरीज़ कंपनी के लिए मिड-रेंज सेगमेंट में एक अहम कदम साबित हो सकती है।

Nothing Phone 4a Series की एंट्री जल्द?

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Telegram पर जाने-माने डेवलपर MlgmXyysd द्वारा शेयर की गई एक लीक के अनुसार, इस बार Nothing दोनों मॉडल्स में अलग-अलग प्रोसेसर दे सकता है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि Nothing Phone 4a में Qualcomm का Snapdragon 7s सीरीज चिपसेट मिल सकता है, जबकि Phone 4a Pro को ज्यादा पावरफुल Snapdragon 7 सीरीज़ प्रोसेसर मिल सकता है। यह बदलाव खास इसलिए है क्योंकि पिछले साल Phone 3a और 3a Pro दोनों में एक ही चिपसेट दिया गया था।

डिज़ाइन की बात करें तो Nothing अपने सिग्नेचर लुक से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करेगा। ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और क्लीन लेआउट एक बार फिर देखने को मिल सकता है, जो इस ब्रांड की पहचान बन चुका है। हालांकि, कैमरा मॉड्यूल में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं।

लीक्स के मुताबिक, Nothing Phone 4a सीरीज़ में नया 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है, तो यह Nothing के अब तक के सबसे वर्सेटाइल कैमरा सेटअप्स में से एक होगा।

डिस्प्ले और बैटरी पर भी रहेगा फोकस

डिस्प्ले साइज में भी हल्का सा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Phone 4a और 4a Pro में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके अलावा 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस बरकरार रहने की संभावना है, जिससे आउटडोर विज़िबिलिटी बेहतर होगी।

कलर ऑप्शंस की बात करें तो इस बार ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट जैसे नए शेड्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि सभी रंग दोनों मॉडल्स में उपलब्ध होंगे या नहीं। खास बात यह है कि Phone 4a Pro में eSIM सपोर्ट दिए जाने की भी चर्चा है, जो Nothing के लिए एक नया कदम होगा।

कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Nothing Phone 4a की भारत में शुरुआती कीमत करीब Rs 28,999 हो सकती है। वहीं, Phone 4a Pro की कीमत लगभग Rs 32,999 रहने की उम्मीद है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन ग्लोबली 2026 की पहली तिमाही में पेश किए जा सकते हैं।

अगर ये सभी लीक सही साबित होते हैं, तो Nothing Phone 4a सीरीज़ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में Samsung, OnePlus और iQOO जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Nothing इन अफवाहों पर कब से पर्दा उठाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Phone 4a Series Leak Hints at New Chipset, eSIM Support and Fresh Design
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X