Nothing Phone (4a) और 4a Pro में कौन बेहतर? जानिए पूरा कंपेरिजन
Nothing Phone (4a) vs Phone (4a) Pro: लंदन-आधारित टेक ब्रांड Nothing ने अपनी नई मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज़ में दो नए मॉडल Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro पेश किए हैं। ये दोनों फोन अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइटिंग सिस्टम के लिए पहले से ही चर्चा में हैं।
नई सीरीज में कंपनी ने डिजाइन के साथ-साथ प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा हार्डवेयर में भी कई अपग्रेड किए हैं। खास बात यह है कि पहली बार Nothing ने अपने फोन को पिंक कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया है।
दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 13 मार्च 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में अगर आप इनमें से कोई एक फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इनके बीच का अंतर समझ लेना जरूरी है।

कीमत, वेरिएंट और कलर ऑप्शन
Nothing Phone (4a) और (4a) Pro की कीमत पिछली सीरीज़ के मुकाबले थोड़ी बढ़ी है। कंपनी के CEO Carl Pei के अनुसार, RAM और स्टोरेज कॉम्पोनेंट्स की लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में इजाफा हुआ है।
Nothing Phone (4a) कीमत
- 8GB + 128GB - ₹31,999
- 8GB + 256GB - ₹34,999
- 12GB + 256GB - ₹38,999
Nothing Phone (4a) Pro कीमत
- 8GB + 128GB - ₹39,999
- 8GB + 256GB - ₹42,999
- 12GB + 256GB - ₹45,999
कलर ऑप्शन की बात करें तो
Phone (4a) मिलेगा:
- White
- Black
- Blue
- Pink
Phone (4a) Pro मिलेगा:
- Black
- Silver
- Pink
डिजाइन: Glyph Bar vs Glyph Matrix
Nothing की पहचान उसके ट्रांसपेरेंट डिजाइन और LED Glyph सिस्टम से होती है और नई सीरीज में भी यही स्टाइल जारी है। Phone (4a) में कंपनी ने पहले वाले राउंड Glyph इंटरफेस की जगह Glyph Bar दिया है।
इसके फीचर्स:
- 6 LED स्ट्रिप
- 63 मिनी LED
- रेड रिकॉर्डिंग इंडिकेटर
वहीं Phone (4a) Pro में Glyph Matrix मॉड्यूल दिया गया है जो कैमरा मॉड्यूल के पास मौजूद रहता है और नोटिफिकेशन या टूल्स दिखाने के लिए मिनी डिस्प्ले की तरह काम करता है।
इसके अलावा Pro मॉडल में अल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन मिलता है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाता है।
डिस्प्ले: दोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन
डिस्प्ले के मामले में दोनों फोन में काफी समानता है लेकिन Pro मॉडल थोड़ा बेहतर है।
Nothing Phone (4a)
- 6.78-इंच AMOLED
- 1.5K रेजोल्यूशन
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस
Nothing Phone (4a) Pro
- 6.83-इंच AMOLED
- 1.5K रेजोल्यूशन
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस
दोनों फोन में
- 1600 निट्स आउटडोर ब्राइटनेस
- 2160Hz PWM डिमिंग
- Corning Gorilla Glass 7i
का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा: लगभग समान सेटअप
फोटोग्राफी के मामले में दोनों स्मार्टफोन काफी मजबूत हैं।
- रियर कैमरा
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS)
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
Phone (4a) में Samsung GN9 सेंसर मिलता है जबकि Pro मॉडल में Sony LYT700C सेंसर दिया गया है।
डिजिटल ज़ूम में फर्क है:
- Phone (4a): 70x डिजिटल ज़ूम
- Phone (4a) Pro: 140x डिजिटल ज़ूम
दोनों फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30FPS) सपोर्ट करते हैं।
फ्रंट कैमरा
- 32MP सेल्फी कैमरा
- प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन में Snapdragon चिपसेट मिलता है।
Phone (4a):
- Snapdragon 7s Gen 4
- अधिकतम 2.7GHz CPU
Phone (4a) Pro:
- Snapdragon 7 Gen 4
- अधिकतम 2.8GHz CPU
दोनों फोन में UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है जिससे ऐप लोडिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है।
बेंचमार्क के अनुसार Phone (4a) Pro लगभग 14 लाख AnTuTu स्कोर हासिल कर सकता है, जबकि Phone (4a) करीब 11.7 लाख स्कोर तक पहुंचता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में दोनों फोन में समान क्षमता दी गई है।
- 5400mAh बैटरी
- 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता।
अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स
कुछ फीचर्स दोनों फोन में समान हैं:
- IP64 रेटिंग
- बॉक्स में ट्रांसपेरेंट TPU केस
- Essential Space बटन
- नए बटन लेआउट
कौन-सा फोन खरीदना बेहतर?
अगर आपका बजट करीब ₹40,000 या उससे ज्यादा है तो Phone (4a) Pro बेहतर विकल्प है। इसमें प्रीमियम मेटल डिजाइन, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और Glyph Matrix मिलता है।
वहीं अगर आप ₹32,000 के आसपास एक स्टाइलिश फोन चाहते हैं तो Phone (4a) भी शानदार विकल्प है। इसमें लगभग वही कैमरा सेटअप, यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है।
कुल मिलाकर Nothing की नई Phone (4a) सीरीज़ मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में डिजाइन और फीचर्स के मामले में अलग पहचान बनाने की कोशिश करती दिख रही है।


Click it and Unblock the Notifications








