Nothing Phone 2(a) सबसे पहले इन शहरों में मिलेगा, यहां देखें लिस्ट
Nothing Phone 2(a): स्मार्टफोन मेकर कंपनी नथिंग जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन, नथिंग फोन (2ए) को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी ने नथिंग के #THE100 ड्रॉप्स के लॉन्च की घोषणा कर दी है।
यह उन पहले स्थानों को चिह्नित करता है, जहां यह फोन भारत और अन्य देशों में सबसे पहले खरीद के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें, Nothing Phone 2(a) की बिक्री 6 मार्च से शुरू होगी। तो आइए आगे जानते हैं कि, किन शहरों में यह फोन बिक्री के लिए पहले उपलब्ध कराया जा रहा है।

भारत में Nothing's #THE100 Drops: सभी जगहों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 100 डिवाइस दिए जाएंगे। इसके साथ ही नए स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहकों को एक खास एक्सक्लूसिव कंप्लीमेंट्री बंडल मिलेगा।
इस बंडल में आपके शहर के नाम के साथ पर्सनलाइज्ड एक आधिकारिक फोन (2ए) केस, एक ईयर (स्टिक), एक नथिंग ब्रांडेड टोट बैग और बहुत कुछ इसमें शामिल है।

#THE100 ड्रॉप्स कार्यक्रम इन भारतीय शहरों में होंगे:
- दिल्ली- 6 मार्च, शाम 5:00 बजे सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल, साकेत
- हैदराबाद- 7 मार्च, शाम 5:00 बजे सारथ सिटी कैपिटल मॉल, गाचीबोवली
- बेंगलुरु- 8 मार्च, शाम 5:00 बजे ओरियन मॉल, राजाजीनगर
- मुंबई- 9 मार्च, शाम 5:00 बजे फीनिक्स मार्केट सिटी मॉल, कुर्ला
इसके अलावा #THE100 ड्रॉप्स दुबई, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर और अन्य जगहों पर भी उपलब्ध होंगे।

Nothing Phone 2(a) की उपलब्धता: इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। कस्टमर्स खास लॉन्च ऑफर के लिए नथिंग वेबसाइट पर साइन अप कर सकते हैं। अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि, यह डिवाइस 6 मार्च से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगा।
Nothing Phone 2a की अनुमानित कीमत: इस फोन को कीमत कंपनी $300-350 (लगभग 24,876 रुपये से लेकर 29,022 रुपये) के बीच तय कर सकती है। हालांकि, सटीक जानकारी के लिए आपको 5 मार्च तक इंतजार करना होगा।
Nothing Phone 2(a) ऑफिशियल रेंडर: कंपनी द्वारा शेयर की गई ऑफिशियल फोटो से Nothing Phone 2(a) के डिजाइन का खुलासा हो चुका है।
इसके बैक में दो कैमरे मौजूद हैं। कंपनी ने गेट रेडी फॉर द फुल रिवील ऑन 5 मार्च स्टेटमेंट के साथ इसके रिलीज डेट का ऐलान किया है।
आधिकारिक तौर पर सामने आई फोटो में इस फोन के रियर डिजाइन में कंपनी के अन्य प्रोडक्ट्स जैसा ट्रांसपेरेंट देखा जा सकता है और इसमें लाइट दिया गया है।
अपने दूसरे मॉडल जैसे स्क्रू और रबर केबल आसानी से देखे जा सकते हैं। यह डिजाइन टेक्नोलॉजी लवर्स को काफी आकर्षित करता है।


Click it and Unblock the Notifications








