Home
Mobile

Nothing ने अपने नए प्रोडक्ट का टीजर जारी किया, क्या यह Nothing phone 3 होगा? यहां जानें सबकुछ

Nothing Upcoming Phone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Nothing अपनेअपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone (3) पर काम कर रही है। जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इसके लॉन्चिंग टाइम लाइन को लेकर कंपनी ने ऐलान नहीं किया है।

लेकिन इस आगामी फोन के कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसे जल्द ही लाया जाएगा। Nothing Phone (3) पिछले साल 2023 में लॉन्च हुए Nothing Phone (2) का उत्तराधिकारी हो सकता है।

Nothing ने अपने नए प्रोडक्ट का टीजर जारी किया, यहां जानें सभी डिटेल

कंपनी ने भी अब अपने इस नए फोन की लॉन्चिंग ऑफिशियली टीज करना शुरू कर दिया है। ब्रांड ने ऑफिशियल X पूर्व में Twitter पर एक नए डिवाइस की लॉन्चिंग को टीज किया है। जिसे कंपनी का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3) माना जा रहा है।

कंपनी के ऑफिशियल X पर पोस्ट शेयर किए जानें के बाद उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करेगी। लेकिन अभी स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं, कि यह Nothing Phone (3) या Horizon स्मार्टफोन होगा।

ब्रांड ने अपने पहले टीजर पोस्टर में 3,2,1 काउंटडाउन के साथ एक फोटो शेयर किया है। जिसमें केवल अपकमिंग डिवाइस के एक हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें स्क्रू लगे हैं। इसके बाद कंपनी ने एक दूसरे पोस्ट में फोन इमोजी के साथ स्क्रू को दिखाया है।

जिससे यह संकेत मिल रहे हैं, कि कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन को टीज कर रही है। अब आने वाले दिनों में यह कंफर्म होगा कि, यह नथिंग फोन (3) या फिर कोई अन्य डिवाइस।

Nothing Phone (3) के फीचर्स- नथिंग फोन (3) के फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने फोन (3) के बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की है। लेकिन इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, आने वाला नथिंग फोन स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 3 SoC चिपसेट से लैस होगा।

जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 4700mAh की बैटरी शामिल कर सकती है।

लॉन्चिंग की बात करें तो नथिंग फोन (2) को पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था। जिसे देखते हुए, उम्मीद की जा रही हैं कि, ब्रांड अपने नए मॉडल को भी जुलाई में लॉन्च कर सकता है।

Nothing Phone (3) की कीमत- इसकी कीमत की ऑफिशिय कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लीक के अनुसार इस फोन को भारतीय बाजार में 45,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nothing Teasing Launch of Its new Product will it Be Nothing Phone 3 know everything here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X