Home
Mobile

नवंबर में लॉन्च होंगे 5 धमाकेदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन! OnePlus से लेकर Vivo तक ये फोन मचाएंगे तहलका

भारत में नवंबर महीना इस साल टेक लवर्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। जहां सितंबर को अक्सर "Techtember" कहा जाता है, वहीं इस बार नवंबर ही वह महीना बन सकता है जब सबसे ज़्यादा हाई-एंड स्मार्टफोन एक साथ लॉन्च होंगे।

OnePlus, iQOO, Realme, Oppo और Vivo जैसे बड़े ब्रांड अपने-अपने फ्लैगशिप मॉडल्स को भारत में उतारने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो Top 5 Smartphones जो नवंबर में मार्केट को हिला देंगे।

नवंबर में लॉन्च होंगे 5 धमाकेदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन

OnePlus 15

OnePlus 15 में 'Ceramic Power' के साथ नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है और इसकी लॉन्च डेट 13 नवंबर है। OnePlus ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि उसका अगला फ्लैगशिप, OnePlus 15, भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा।

इस फोन में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट और Ceramic Guard प्रोटेक्शन के साथ आएगा। पावर के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है।

कैमरा सेटअप भी बेहद दमदार है, तीनों 50MP सेंसर यानी वाइड, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल है। OnePlus 15 की कीमत भारत में ₹70,000 से कम रखी जा सकती है। यह सीरीज OnePlus 15R के साथ लॉन्च होगी, जो थोड़ा बजट फ्रेंडली वेरिएंट होगा।

iQOO 15

ये फोन पावर और परफॉर्मेंस का कॉम्बो है, जिसे 26 नवंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। iQOO अपने नए iQOO 15 के साथ गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूज़र्स को टारगेट कर रहा है। इसमें 6.85-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स ब्राइटनेस मिलेगी।

फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Android 16 पर चलेगा, जिसमें OriginOS 6 UI होगा। कैमरा में 50MP ट्रिपल लेंस और 32MP सेल्फी कैमरा शामिल है। भारत में इसकी कीमत करीब ₹54,999 रहने की उम्मीद है।

Realme GT 8 Pro

ये फोन सबसे पावरफुल बैटरी वाला गेमिंग फ्लैगशिप है, जो 20 नवंबर को लॉन्च हो सकता है। Realme का GT 8 Pro इस महीने का सबसे पावरफुल परफॉर्मेंस फोन साबित हो सकता है।

इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ एक एक्स्ट्रा "R1 Gaming Chip" दिया गया है जो ग्राफिक्स और कूलिंग को बेहतर बनाएगा। फोन में 2K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP पेरिस्कोप कैमरा होगा।

सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। कीमत लगभग ₹59,999 रखी जा सकती है।

Oppo Find X9 Pro

ये फोन अपने 200MP कैमरा और 7500mAh बैटरी के कारण फेमस है, जिसे 18 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। Oppo अपनी Find X सीरीज़ में एक और इनोवेशन ला रहा है।

Find X9 Pro में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले (120Hz, 3600 निट्स ब्राइटनेस) दिया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और Arm G1-Ultra GPU होगा।

हाइलाइट फीचर इसका 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7500mAh बैटरी है जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी कीमत करीब ₹99,999 हो सकती है।

Vivo X300 Pro

ये फोम कैमरा क्रिएटर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जिसे नवंबर के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo की X300 सीरीज भी नवंबर के अंत में लॉन्च हो सकती है।

Vivo X300 Pro में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले (120Hz, 4500 निट्स ब्राइटनेस), Dimensity 9500 चिपसेट, और ARM G1-Ultra GPU दिया गया है।

कैमरा सेटअप में 200MP पेरिस्कोप, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 50MP सेल्फी कैमरा शामिल है।

फोन में 6510mAh बैटरी मिलेगी जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कीमत ₹69,999 से शुरू होकर ₹99,999 तक जा सकती है।

नवंबर क्यों बनेगा गेमचेंजर?

इस महीने के लॉन्चेस सिर्फ नंबर्स की बात नहीं कर रहे, ये AI कैमरा सिस्टम, थर्मल मैनेजमेंट, और बैटरी परफॉर्मेंस में नई दिशा दिखा रहे हैं। जहां OnePlus और iQOO परफॉर्मेंस पर फोकस कर रहे हैं, वहीं Oppo और Vivo कैमरा और बैटरी इनोवेशन में आगे बढ़ रहे हैं।

नवंबर 2025 भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में "New Flagship Era" की शुरुआत कर सकता है, जहां यूज़र्स को सिर्फ स्पेक्स नहीं, बल्कि असली "Smart AI Power + Design" का अनुभव मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
November 2025 Smartphone Launches in India: OnePlus 15, iQOO 15, Vivo X300 Pro & More Coming Soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X