Home
Mobile

नवंबर में मचेगा फ्लैगशिप धमाका! iQOO 15, OnePlus 15, Realme GT 8 Pro और Vivo X300 Pro लॉन्च को तैयार

भारत का स्मार्टफोन मार्केट नवंबर में जबरदस्त हलचल देखने वाला है। दिवाली ऑफर्स के बाद अब कंपनियाँ अपने फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इस बार खास बात यह है कि सभी ब्रांड्स केवल पावरफुल परफॉर्मेंस पर नहीं, बल्कि AI कैमरा और गेमिंग-ग्रेड प्रोसेसर पर भी फोकस कर रहे हैं।

कई मॉडल्स पहले ही चीन में लॉन्च हो चुके हैं और अब भारतीय बाजार की बारी है। आइए नवंबर में आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।

नवंबर में iQOO से लेकर OnePlus तक लॉन्च होंगे ये 5 फ्लैगशिप डिवाइसेज

OnePlus 15

OnePlus 15 कंपनी का अगला फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसमें Ceramic Guard Glass दिया गया है, जो इसे और मजबूती देता है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और Adreno 840 GPU मिलेगा, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों ही स्मूद चलेंगे। कैमरा सेटअप में तीन 50MP सेंसर होंगे, जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है।

iQOO 15

iQOO 15 उन यूज़र्स के लिए है जो गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं। इसमें 6.85-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है।

फोन में वही Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, लेकिन खास बात यह है कि इसमें एक Q3 गेमिंग चिप भी मौजूद है जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बूस्ट करती है।

कैमरा सेक्शन में तीन 50MP लेंस और सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 7000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट इसे पावर पैक बनाता है।

Realme GT 8 Pro

Realme GT 8 Pro एक बार फिर "Flagship Killer" टैग को साबित करने आ रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और R1 गेमिंग चिप शामिल है। फोन में 2K फ्लैट डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मुख्य आकर्षण होगा। फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, हालांकि फास्ट चार्जिंग की डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।

Vivo X300 Pro

Vivo अपने कैमरा इनोवेशन के लिए जाना जाता है और X300 Pro उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसमें 6.78-इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इस बार Vivo ने MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और ARM G1-Ultra GPU का इस्तेमाल किया है।
कैमरा सेटअप बेहद दमदार है।

इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, 50MP प्राइमरी और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा दिया गया है। 6510mAh की बैटरी के साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग इसका प्लस पॉइंट है।

Oppo Find X9 Pro

Oppo की Find सीरीज़ हमेशा डिजाइन और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल पेश करती है। Find X9 Pro में 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स ब्राइटनेस दी गई है।

फोन को पावर देता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, साथ में ARM G1-Ultra GPU। इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 7500mAh की विशाल बैटरी और 80W फास्ट व 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

क्यों खास है नवंबर का महीना?

इस बार के फ्लैगशिप फोन सिर्फ स्पीड या डिजाइन पर नहीं, बल्कि AI-स्मार्ट कैमरा, गेमिंग चिप और बड़ी बैटरियों पर फोकस कर रहे हैं।

भारत में नवंबर को "फ्लैगशिप सीजन" कहा जा सकता है क्योंकि iQOO, OnePlus, Vivo, Oppo और Realme सभी कंपनियां इसी दौरान अपनी हाई-एंड डिवाइसेज लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

नवंबर का महीना उन यूजर्स के लिए बेहद खास होगा जो नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं। iQOO 15 और OnePlus 15 परफॉर्मेंस के लिए, जबकि Vivo X300 Pro और Oppo Find X9 Pro कैमरा इनोवेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन बनकर उभर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
November Flagship Frenzy: iQOO 15, OnePlus 15, Realme GT 8 Pro, Vivo X300 Pro, and Oppo Find X9 Pro Set to Launch Soon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X