अब बैलून और ड्रोन बनेंगे नेटवर्क का जरिया, Dot कर रहा है 5G सर्विस को एक्सप्लोर
Department Of Telecommunications (Dot) 5G सर्विसेज को इनोवेटिव तरीके से एक्सप्लोर कर रहा है। दरअसल, दूरसंचार विभाग अब इमरजेंसी में लोगों को मोबाइल टावर की जगह बैलून और ड्रोन से नैटवर्क मुहैया कराने की तैयारी कर रहा है।
सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Dot किसी भी तरह की इमरजेंसी में या फिर मोबाइल टावर के काम नहीं करने पर लोगों को बैलून या फिर ड्रोन की मदद से मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराएगा। बता दें कि Dot ने इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है।

कब किया जा सकेगा इस सुविधा का इस्तेमाल
मिली जानकारी के अनुसार, दूरसंचार विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा या फिर किसी अन्य इमरजेंसी की स्थिति में इस सुविधा के नए मोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में कई बार टेलीकॉम सर्विसेज को रीस्टोर करने में काफी समस्या उत्पन्न होती है और नए मोबाइल साइट को बनाने में भी लंबा समय लगता है। इस समस्या से निपटने के लिए ही Department Of Telecommunications ने इस टेक्निक को लाने की योजना बनाई है।
बैलून के जरिए मिलेगा 5G नेटवर्क
इस नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से ड्रोन और बैलून की मदद से 5G नेटवर्क तक लोगों की पहुंच बनाने के लिए इमरजेंसी के दौरान एजेंसी से संपर्क करने का मौका मिलेगा, ताकि जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। साथ ही संकट में फंसे लोगों को भी इस टेक्नोलॉजी से बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट की माने तो दूरसंचार विभाग जल्द इसके लिए ट्रायल भी शुरू कर सकती है। टेलीकॉम कंपनियां ड्रोन और बैलून के जरिए 5G नेटवर्क ट्रांसमीटर को टेस्ट करेंगी, ताकि इमरजेंसी में इसे अल्टर्नेटिव कम्युनिकेशन सिस्टम के तौर पर इस्तेमाल करने में आसानी हो।
बता दें कि दूरसंचार विभाग द्वारा अगले साल यानी जून 2025 तक इसके ट्रायल को पूरा करने की संभावना है। यानी देखा जाए तो जून 2025 के बाद से इस सुविधा का इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








