Home
Mobile

पानी से चार्ज करिए अपना मोबाइल

फ्यूल सेल तकनीक को भविष्‍य की तक‍नीक कहा जा रहा है क्‍योंकि आने वाले दिनों में इस तकनीक की मदद से साधारण बैटरी के मुकाबले लम्‍बा बैटरी बैकप मिलेगा। वहीं वैज्ञानिकों ने फ्यूल सेल तकनीक का प्रयोग करके एक अनाखा चार्जर भी बना लिया है जो पानी की मदद से आपके सेलफोन को चार्ज करेगा। वैसे ये काफी हैरान कर देने वाली बात है कि पानी से कोई डिवाइस चार्ज भी की जा सकती है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इस बात को सच कर दिखाया है।

पानी से चार्ज करिए अपना मोबाइल

पॉवरट्रेक नाम के इस अनोखो चार्जर में एक यूएसबी कनेक्‍टर दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन को कनेक्‍ट कर सकते हैं। पॉवरट्रेक में पैसिव फ्यूल तकनीक का प्रयोग किया गया है। पॉवरट्रेक को प्रयोग करने के लिए दो चीजों की जरूरत पड़ती है पहला पानी और दूसरा खुली हवा, यह न सिर्फ प्रयोग करने के लिहाज से सेफ है बल्कि इको फ्रेंडली भी है।

वैसे तो बाजार में इस तरह के कई प्रोडेक्‍ट उपलब्‍ध है मगर अन्‍य प्रोडेक्‍ट के मुकाबले पॉवरट्रेक ज्‍यादा तेजी से पॉवर जनरेट करता है। अगर आप पावरट्रेक चार्जर खरीदना चाहते है तो बाजार में पावरट्रेक 11,560 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है। लेकिन इसके लिए आपको थोड़ी अधिक कीमत भी चुकानी पड़ सकती है क्‍योंकि भारत के रिटेल स्‍टोर में अभी ये उपलब्‍ध नहीं है।

<center><iframe width="500" height="360" src="http://www.youtube.com/embed/-KaeKXuQ3iU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X