Home
Mobile

एचटीसी नए ओएस से अपग्रेड करेगी अपना ड्रॉयड स्‍मार्टफोन

एचटीसी नए ओएस से अपग्रेड करेगी अपना ड्रॉयड स्‍मार्टफोन


पीसी बाजार में नई तकनीक के साथ उन्‍हें अपडेट करना भी बेहद जरूरी है, वरना समय के साथ रोज नई तकनीक बदलाव होते रहते हैं, स्‍मार्टफोन को ही ले लीजिए अगर आपके महंगे स्‍मार्टफोन में दिए गए फीचर 5 से 6 महिने में ही पूराने हो जाए तो आप नया फोन तो नहीं लेने जाएंगे इसीलिए कंपनियों समय-समय पर फोन में दिए गए ऑप्‍शन को अपग्रेड करती रहती है जिससे उनके उपभोक्‍ता नई तकनीक से रूबरू होते रहें।

एचटीसी मोबिल्‍टी ने अपने स्‍मार्टफोन एचटीसी ड्रॉयड को सितंबर 2011 में एंड्राएड 2.3.4 जींजरब्रेड ओएस से अपग्रेड किया था उस समय ड्रॉयड को मोटोरोला ड्रॉयड स्‍मार्टफोन के एंड्राएड 2.2 फ्रोयो ओएस से कड़ी टक्‍कर मिल रही थी जिसके तहत कंपनी को अपने फोन को अपग्रेड करना पड़ा था। मगर एचटीसी के डॉयड में जिंजरब्रेड ओएस को अपग्रेड करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे कंपनी दुबारा अपग्रेड करेगी नया जिंजगबगेड ओएस 8.6 एमबी का है।

कैसे करें फोन में सॉफ्टवेयर अपग्रेड

एचटीसी ड्रॉयड में नये ओएस को अपग्रेड करना बेहद आसान है, फोन में अपग्रेडेशन के लिए फोन में दिए गए मीनू में जाकर सेटिंग पर क्लिक करें। जहां पर सॉफटवेयर अपग्रेडेशन का ऑप्‍शन होगा इस ऑप्‍शन पर क्लिक कर आपके फोन का सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने लगेगा। इसके अलावा नए अपग्रेड जिंजरब्रेड ओएस में यूजर चाहे तो किसी भी डाउनलोड फाइल को ब्राउजर एप्‍लीकेशन और ई मेल के द्वारा मैनेज कर सकता है।

इसके अलाव ब्‍लूटूथ की मदद से फोन में इटरनेट का प्रयोग कर सकता है। नए अपग्रेड ओएस में यूजर एसएमएस द्वारा ऑडियो फाइल और मीडियो मैसेज कर सकता है जिससे बार-बार नेट कनेक्‍ट करने की जरूरत नहीं पडे़गी। कंपनी के अनुसार नए अपग्रेड ओएस के द्वारा वह बाजार में मौजूद अन्‍य स्‍मार्टफोन से कड़ा मुकाबला कर सकेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X