Home
Mobile

iPhone यूजर्स की अब बल्ले-बल्ले, बिना हाथों का इस्तेमाल किए कर सकेंगे रील्स स्क्रॉल

Instagram का इस्तेमाल आजकल हर स्मार्टफोन यूजर करता है। इस प्लेटफॉर्म का सबसे अधिक इस्तेमाल रील्स देखने के लिए किया जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम रील्स देखते-देखते उसके साथ दूसरा काम भी कर रहे होते हैं। ऐसे में रील्स को स्क्रॉल करने में दिक्कत होती है।

यहां आज हम iPhone यूजर्स के लिए एक ऐसा बेहतरीन तरीका लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करके आप बिना अपने हाथों का इस्तेमाल किए रील्स को स्क्रॉल कर पाएंगे। बता दें कि यह फीचर्स एंड्रॉयड डिवाइस यूजर्स को पहले से ही मिल रहा है, अब iPhone यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

बिना हाथों का इस्तेमाल किए रील्स स्क्रॉल कर सकेंगे iPhone यूजर्स

iPhone यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले

काफी लंबे समय के बाद Apple ने अपने iOS 18 अपडेट में कई खास फीचर्स की पेशकश की है। कंपनी ने आखिरकार जेस्चर और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स देना शुरू कर दिए हैं। iphone यूजर्स दोनों फीचर्स के कॉम्बिनेशन से रील और शॉर्ट को केवल आवाज से स्क्रॉल करने में सक्षम होंगे।

कैसे करें इस फीचर को इनेबल

  • सबसे पहले डिवाइस की सेटिग्स में जाएं और एक्सेसिबिलिटी पर क्लिक करें।
  • यहां वॉयस कंट्रोल पर टैप करें और इसे ऑन कर दें।
  • वॉयस कंट्रोल इनेबल करने के बाद आप ऊपर और नीचे स्क्रॉल करने जैसे कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप अपनी स्क्रीन के टॉप पर मौजूद ब्लू आइकन से यह चेक कर सकते हैं कि वॉयस कंट्रोल एक्टिव है या नहीं।

iPhone पर कैसे जोड़े कस्टम जेस्चर

  • सेटिंग्स में जाएं और फिर एक्सेसिबिलिटी पर क्लिक करें।
  • यहां से वॉयस कंट्रोल को टॉगल करें।
  • इसके बाद आपको वॉयस कंट्रोल के अंदर कमांड पर क्लिक करना होगा। बाद में कस्टम पर क्लिक कर नए कमांड बनाए पर टैप करें।
  • 3 ऑप्शन टेक्स्ट डालें, कस्टम जेस्चर चलाएं या शॉर्टकट चलाए में से एक चुनें।
  • एक कस्टम जेस्चर जोड़ें और यह किस ऐप के लिए काम करेगा पर सिलेक्ट करें।
 
Best Mobiles in India

English summary
Now iPhone users will be able to scroll reels without using their hands
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X