Home
Mobile

अब iPhone की रिपेयरिंग होगी आसान, अपने यूजर्स के लिए Apple की खास पेशकश

टेक जायंट कंपनी Apple अपने यूजर्स के लिए एक नया और बड़ा अपडेट लेकर आई है, जो कि Apple यूजर्स के लिए बहुत ही खास माना जा रहा है। दरअसल, अब Apple के यूजर्स पुराने फोन के ऑरिजनल पार्ट्स का इस्तेमाल कर अपने iPhone को रिपेयर करा सकेंगे। Apple द्वारा किए जा रहे इस बदलाव से यूजर्स को बजट फ्रेंडली और सिक्योर रिपेयरिंग मिलने वाली है। अभी तक ऐसा होता था कि अगर आपके iPhone में कोई समस्या आई है, तो इसके लिए नए स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल कर फोन को रिपेयर कराना पड़ता था, लेकिन इस समस्या का भी अब Apple ने रास्ता खोज निकाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, टेक जायंट कंपनी फिलहाल यह सुविधा केवल लेटेस्ट मॉडल यानी की iPhone 15 सीरीज के लिए पेश कर सकेगी। एप्पल का ऐसा कहना है कि कंपनी आने वाले समय में अपनी इस सुविधा को दूसरे मॉडल्स में भी पेश करेगी। एप्पल कंपनी ने बताया है कि इन फोन में पुराने स्पेयर पार्ट्स का यूज कर फोन की स्क्रीन, बैटरी और कैमरा आदि को आसानी से रिपेयर किया जा सकेगा, जिसकी वजह से यूजर्स को अपने iPhone को लंबे समय तक इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।

iPhone की रिपेयरिंग के लिए Apple की खास पेशकश

पहले Apple कंपनी इस बात का पूरा ध्यान रखती थी कि फोन में किस तरह के पार्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं अगर फोन में ऑरिजनल पार्ट्स न लगाने पर फोन की फेस आईडी और टच आईडी जैसे फंक्शन्स काम करना बंद कर देते थे, लेकिन कंपनी इस नियम में परिवर्तन करने जा रही है। इस नियम में परिवर्तन पर कंपनी का कहना है कि अगर आप यूज किए गए ऑरिजनल पार्ट्स अपने फोन में यूज करते हैं, तो वे भी उतने ही अच्छे से काम करेंगे, जितने अच्छे से नए पार्ट्स करते हैं।

अभी तक ऐसा होता आ रहा था कि एप्पल कंपनी के प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग में पार्ट्स के सीरियल नंबर की मैचिंग आवश्यक होती थी, जिसकी वजह से यूज्ड पार्ट्स का इस्तेमाल करना संभंव नहीं हो पाता था। अब Apple का कहना है कि रिपेयरिंग में पार्ट्स के इंस्टॉलेशन के बाद सीरियल नंबर का कोलैबोरेशन किया जाएगा, ताकि फोन में सारे फीचर्स पहले की तरह ही काम कर सकें।

कंपनी के इस नए बदलाव से Apple के प्रोडक्ट्स की रिपेयरिंग के लिए ऑफिशियल स्टोर, सर्विस सेंटर और थर्ड पार्टी शॉप में पार्ट्स की उपलब्धता बेहतर होने की संभावना है। साथी ही रिपेयरिंग कॉस्ट में भी कमी की उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी तरफ कंपनी इस प्रोसेस पर पूरी नजर रखेगी और सारी डिटेल्स आपको iOS सेटिंगिस में जाकर Parts and Service History सेक्शन में देखने को मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now repairing iPhone will be easy, Apple's special offer for its users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X