अब भारत में होगी Xiaomi Mix Fold 4 फोल्डेबल फोन की एंट्री, स्मार्टफोन होगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी से लैस
भारत में जैसे फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की होड़ मचती जा रही है। हाल ही में Vivo ने भारत में अपना पहला और सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च किया है। Vivo के साथ कई बड़े ब्रांड्स भी अपने फोल्डबेल फोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
इस कड़ी से Xiaomi भी जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। कंपनी का कहना है कि वह बहुत जल्द ही अपने फोल्डेबल फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। Xiaomi Mix Fold 4 कंपनी का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी दी जाएगी। कहने का मतलब यह है कि इस स्मार्टफोन को मोबाइल टॉवर की जगह सीधे सैटेलाइट इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकेगा।

सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट
Xiaomi Mix Fold 4 स्मार्टफोन 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन के हिसाब से कंपनी का यह फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगा। 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यह फोन मॉडल नंबर 24072PX77c के साथ देखा गया है।
कीमत होगी बेहद ही कम
कंपनी ने अपने प्लान में परिवर्तन किया है। ऐसा नहीं है कि इंडियन मार्केट में स्मार्टफोन मौजूद नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi Mix Fold 4 को कंपनी सबसे कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है।
Xiaomi Mix Fold 4 की कनेक्टिविटी
Xiaomi के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी दिए जाने की संभावना है। मतलब इस स्मार्टफोन को आप सीधे सैटेलाइट बेस्ड सिस्टम से कनेक्ट कर सकेंगे। ऐसे में मोबाइल नेटवर्क ना मिलने की समस्या से छुटाकार मिल जाएगा और आपको किसी ऐसी जगह पर जाने से पहले नेटवर्क इश्यु के बारे में सोचना भी नहीं पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications







