Home
Mobile

अब स्नीकर्स की मदद से कर सकेंगे अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल, Samsung ने लॉन्च किए यूनिक शूज

टेक्नोलॉजी की दुनिया में हमें हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। साथ ही टेक्नोलॉजी का लगातार विस्तार हो रहा है। लेकिन इनमें सबसे तेजी से कनेक्टेड डिवाइसेस डेवलप होते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे डिवाइसेस जो एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं और फोन के कई फीचर्स को आप इनकी मदद से कंट्रोल कर सकते हैं।

दरअसल, यहां हम ऐसे स्नीकर्स (जूते) की बात कर रहे हैं, जो कि आपके फोन से कनेक्टेड होंगे। इन स्नीकर्स की मदद से आप अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल भी कर सकते हैं। चलिए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung द्वारा लॉन्च किए गए स्नीकर से कंट्रोल करें अपना स्मार्टफोन

Samsung लेकर आया यूनिक स्नीकर्स

इस हफ्ते Samsung ने Shortcut को लॉन्च किया है, जो कि एक लिमिटेड एडिशन स्नीकर है। इस स्नीकर को Cheil Benelux, Elitac Wearables, Bruut Amsterdam और स्नीकर डिजाइन Roel Van Hoff के साथ साझेदारी में लॉन्च किया है।

कंपनी ने इस स्नीकर में कुछ खास सेंसर जोड़े हैं, जिनकी मदद से आप फोन को कंट्रोल कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए आपके स्नीकर को Samsung फोन से कनेक्ट होना जरूरी होगा। कंपनी का कहना है कि इस स्नीकर में आप मूनवॉक करते हुए फोन कॉल कर सकते है या फिर म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।

क्या खास है इस स्नीकर में

यह स्नीकर 5 अलग-अलग मूवमेंट्स का इस्तेमाल करने पर 5 एक्शन पर परफॉर्म कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि ये एल्गोरिद्म बहुत ही स्मार्ट है और मोशन रिकॉग्निशन बहुत ज्यादा एकुरेट है। इन स्नीकर्स को पॉपुलर डिजाइनर Roel Van Hoff ने डिजाइन किया है, जो गैलेक्सी और यूनिवर्स से इंस्पायर है।

कहां से खरीदें जा सकते हैं यह स्नीकर्स

सैमसंग के लिमिटेड एडिशन स्नीकर्स सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। कंपनी ने बताया है कि उन्होंने इसकी सिर्फ 6 यूनिट्स ही तैयार की हैं, जो कि नीदरलैंड में उनके मेंबर्स पैन बेस के लिए है। फैंस इस कॉन्टेस्ट में सैमसंग मैंबर्स ऐप के जरिए हिस्सा ले सकते हैं। इस कॉन्टेस्ट में यूजर्स 9 जुलाई तक पार्टिसिपेट कर सकते हैं और 15 जुलाई को इसके विनर का ऐलान किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now you can control your smartphone with the help of sneakers, Samsung launched unique shoes
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X