अब घर बैठे मंगा सकेंगे सिम कार्ड, BSNL ने शुरू की Jio और Airtel जैसी सर्विस
अगर आप BSNL यूजर्स है, तो यह खबर आपके लिए अच्छी हो सकती है। बता दें कि सरकारी टेलिकॉम एंजेंसी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए Jio और Airtel के लिए एक नई तरह की सर्विस शुरू की है, जिससे यूजर्स को कई सारे लाभ मिलने की संभावना है।
देश की चौथी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अब Jio और Airtel को टक्कर देने जा रही है, चलिए जानते हैं कि आखिर BSNL अपने यूजर्स के लिए कौन सी खास सर्विस लेकर आया है।

घर बैठे मिलेगा BSNL का सिम कार्ड
बता दें कि BSNL ने अब Jio और Airtel की तरह सिम कार्ड की होम डिलीवरी शुरू कर दी है। पहले BSNL का सिम कार्ड खरीदने के लिए कंपनी के ऑफिस जाना पड़ता था, लेकिन अब से आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप भी BSNL यूजर्स हैं और इसी का सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं, तो आप अब घर बैठे आसानी से सिम कार्ड को ऑर्डर कर सकते हैं।
BSNL बढ़ाना चाहती है यूजर्स
कंपनी के यूजर बेस में लगारातर गिरावट देखने को मिल रही है। यही वजह है कि कंपनी अपने कस्टमर्स की संख्या को बढ़ाने के लिए नए-नए प्लान्स लेकर आ रही है, ताकि यह अपने यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी कर सकें। BSNL सस्ते और किफायती प्लान्स अपने यूजर्स के लिए लॉन्च कर रही है, तो वहीं अब से सिम कार्ड की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। कंपनी ने अभी अपनी इस सर्विस को देश के दो शहरों में शुरू कर दिया है।
जल्द ही पूरे देश को मिलेगी सर्विस
कंपनी ने अभी गुरुग्राम और गाजियाबाद के लोगों के लिए BSNL के सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है। लेकिन कंपनी बहुत जल्द ही इस सर्विस को पूरे देश के लोगों के लिए भी शुरू कर देगी। कंपनी की तरफ से फिलहाल यह सर्विस प्रीपेड कस्टमर्स को दी जा रही है। इस सुविधा को बेहतर बनाने के लिए BSNL ने Prune के साथ साझेदारी भी की है।
कैसे कर सकते हैं सिम ऑर्डर
ऐसा माना जा रहा है कि BSNL ने अपने कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह पहल शुरू की है। सिम कार्ड की होम डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को प्लान्स की सीरीज दी जाएगी, जिसमें आप अपने हिसाब से इसे चेक कर सकते हैं। कंपनी का सिम कार्ड ऑर्डर करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Google Play Store से Prune ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको डिलीवरी के लिए पर्सनल डिटेल भी दर्ज करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








