Home
Mobile

नूबिया एम2 प्ले, फोन में 3जीबी रैम और एंड्रायड 7.0 नॉगट

By Agrahi

ZTE अपने नूबिया एम2 सीरीज में एक अन्य स्मार्टफोन नूबिया एम2 प्ले जोड़ लिया है। कंपनी ने अपने इस नए स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च कर दिया है, हालाँकि कंपनी ने अभी इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है।

नूबिया एम2 प्ले, फोन में 3जीबी रैम और एंड्रायड 7.0 नॉगट

नूबिया एम2 प्ले में मेटल बॉडी दिया गया है। यह कर्व ग्लास के साथ आएगा। फोन के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन नूबिया एम2 से अलग सिंगल कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

अब नजर डालते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन पर तो, यह स्मार्टफोन 5.0 नूबियायूआई स्किन के साथ एंड्रायड 7.0 नॉगट ओएस पर काम करता है। इस फोन की 5.5 इंच एचडी एलसीडी डिस्प्ले है, जो 720*1280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है।

नूबिया एम2 प्ले, फोन में 3जीबी रैम और एंड्रायड 7.0 नॉगट

नूबिया एम2 प्ले स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 435 एसओसी प्रोसेसर है। इस फोन की रैम 3जीबी की है, वहीं इसका 4जीबी रैम वैरिएंट भी दिया गया है। फोन के इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में 13मेगापिक्सल का सोनी सीएमओएस सेंसर है, और हाइब्रिड फोकस भी दिया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5मेगापिक्सल का है, जिसमें है 84-डिग्री वाइड एंगल लेंस। फोन की बैटरी 3000mAh की नॉन रिमूवेबल है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस और 4जी VoLTE सपोर्ट भी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nubia M2 Play launched with 3GB ram. It work on Android Nougat operating system. Read more about the phone in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X