Made in India AI स्मार्टफोन से मचेगा धमाल: NxtQuantum की बड़ी तैयारी, कीमत ₹5000 से शुरू
NxtQuantum Shift Technologies एक नई कंपनी है, जिसकी शुरुआत माधव सेठ ने की है। यह कंपनी आने वाले दिनों में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचा सकती है। हाल ही में कंपनी ने अपने पहले Ai पावर स्मार्टफोन टीज किया है। फ्लिपकार्ट पर नई सीरीज AI+ Smartphone की पहली झलक देखने को मिली है।
ब्रांड की टैगलाइन 'Design in India. Built in India. Ready for the World' है, जो साफ इशारा करती है कि ये डिवाइस पूरी तरह भारत में डिजाइन और मैन्युफैक्चर किए गए हैं। इनकी कीमत भी लॉन्च से पहले कई जगह पता चल गई है।

डिजाइन और लुक में प्रीमियम फील
AI+ स्मार्टफोन के डिजाइन को Flipkart पर शोकेस किया गया है। फोन पर्पल, पीच, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर में लॉन्च होगा। रियर पैनल पर तीन बड़ी तिरछी लाइनें हैं, जो फोन को यूनीक लुक देती हैं। इसके अलावा पावर बटन का कलर बॉडी से अलग रखा गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।
फोन में स्क्वायर शेप वाला 50MP AI Matrix कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा और LED फ्लैश शामिल हैं। यह डिजाइन काफी हद तक ASUS ROG सीरीज जैसा लगता है।
AI तकनीक और डेटा सुरक्षा पर फोकस
इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका AI-सेंट्रिक अप्रोच। NxtQuantum का कहना है कि सभी AI+ स्मार्टफोन्स में डाटा केवल भारत सरकार के MEITY अप्रूव्ड सर्वर्स पर स्टोर और प्रोसेस होगा। यानी आपकी प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को प्रोयोरिटी दी गई है।
फोन में नया NxtQuantum OS मिलेगा, जो Android पर बेस्ड एक कस्टम सॉफ्टवेयर है, जिसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, AI+ Nova 2 5G में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा। लीक्स के अनुसार और भी वेरिएंट्स आ सकते हैं। फोन में U-शेप नॉच, ग्लॉसी बैक और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होगा। जो इस प्राइस रेंज में पहली बार देखने को मिलेगा। कंपनी पहले ही साफ कर चुकी है कि वे 5,000 से 8,000 रुपये की कीमत में तीन AI-पावर्ड 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे।
लॉन्च और अवेलेबिलिटी
AI+ स्मार्टफोन जुलाई 2025 में लॉन्च होंगे। ये डिवाइस Flipkart, Flipkart Minutes और Shopsy पर उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








