Home
Mobile

एक बार फिर बैंक ऑफर्स के साथ खरीदें Moto G85 5G और पाएं बचत करने का बेहतरीन मौका

Motorola ने 10 जुलाई 2024 को Moto G85 5G को भारत में लॉन्च किया था। यह फोन पुराने से कई मामलों में अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश हुआ है। अब इसकी दूसरी सेल लाइव होने जा रही है। अगर आप भी मिड रेंज में एक बेहतरीन फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

बता दें कि Motorola ने इस फोन को Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 12GB तक रैम दी गई है। नया Moto G85 5G फोन Moto S50 Neo का रीब्रांड नजर आता है, जिसे पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशंस,ऑफर्स और कीमत के बारे में जान लेते हैं।

एक बार फिर बैंक ऑफर्स के साथ खरीदें Moto G85 5G

Moto G85 5G की कीमत

Moto G85 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट 8Gb रैम + 128GB की कीमत 17,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड मॉडल की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। लेकिन दूसरी सेल में आपको ये फोन बंपर छूट के साथ मिल रहा है।

बता दें कि Moto G85 5G को दूसरी सेल में बैंक ऑफर्स के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। यह फोन आपको तीन कलर ऑप्शन Cobalt Blue, Olive Green और Urban Grey में मिल सकेगा।

Moto G85 5G के स्पेसिफिकेशंस

प्रोसेसर: Moto G85 5G में डुअल सिम का फीचर दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर चलता है। इसमें 6.67 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल ) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ड सैंपलिंग रेट, 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियों शामिल है।

फोन में स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6S 3 Gen चिपसेट के साथ-साथ एड्रेनो 619 GPU, 12GB RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर चलता है। इस फोन में रैम को इस्तेमाल किए बिना स्टोरेज के साथ 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: इस फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा गया है।

बैटरी: स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 34 घंटे तक का प्लेटाइम मिलेगा।

सिक्योरिटी अपग्रेड: Moto की तरफ से यह पुष्टि की गई है कि इस फोन में दो साल तक OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलेंगे। इस फोन का मीजर 161.91x73.06x7.59mm है और इसका वजन करीब 172 ग्राम है।

कनेक्टिविटी: Moto G85 5G में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, A-GPS, Glonass, Galileo, LTEPP और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है। साथ ही यह फोन IP52-रेटेड वाटर-रिपेलेंट बिल्ड में आता है।

ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, सेंसर हब और SAR सेंसर शामिल है। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जोड़ा गया है। यह फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है और डॉल्बी एटमॉस समर्थित स्टीरियो स्पीकर की पेशकश करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Once again buy Moto G85 5G with bank offers and get a great opportunity to save
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X