Home
Mobile

एक बार फिर सामने आई सोशल मीडिया पर महिलाओं की निजी जानकारी लीक होने की ख़बर

हम सभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हमें सबसे ज्यादा सोशल मीडिया में अपनी पर्सनल जानकारी को लेकर चिंता रहती है। ऐसे में महिलाओं को यह डर ज्यादा सताता है कि कहीं उनकी निजी जानकारी किसी के हाथ ना लग जाए। वहीं, चीन से काफी चौंका देने वाली खबर सामने आई है।

एक बार फिर सामने आई सोशल मीडिया पर महिलाओं की निजी जानकारी लीक होने की ख़बर

बता दें, चीन के एक ओपेन डेटाबेस में 18 लाख से ज्यादा महिलाओं की निजी सूचनाएं शामिल होने की बात सामने आई है। इन जानकारियों में महिलाओं के फोन नंबर, पता व 'ब्रीड रेडी' जैसी जानकारियां शामिल है। गार्जियन द्रापा पेश की गई एक रिपोर्ट से पता चलता है कि गैर लाभकारी समूह जीडीआई डॉट फाउंडेशन के एक डच इंटरनेट विशेषज्ञ विक्टर जेवर्स ने चीन में ओपन डाटाबेस की खोज के दौरान यह असुरक्षित डेटा पाया।

जांच-पड़ताल जारी

इस असुरक्षित डेटा में अंग्रेजी में लिंग, उम्र, शिक्षा, वैवाहिक स्थिति के साथ 'ब्रीडरेडी' के कॉलम को पाया गया है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह डेटाबेस डेटिंग ऐप, सरकारी रजिस्ट्री या दूसरे संगठन या कंपनी से जुड़े हैं या नहीं। वहीं, जेवर्स ने शिंजियांग के 25 लाख निवासियों पर नजर रखने वाली एक सर्विलांस कंपनी के डेटाबेस की भी पहचान की है।

हालांकि इस मामले के चलते अभी भी जांच-पड़ताल की जा रही है। गार्जियन से बात करते हुए जेवर्स ने कहा कि इससे ज्यादा हमारे पास इस समय कुछ नहीं है। हमारी प्राथमिक चिंता एएसएपी को सुरक्षित करने की है। उन्होंने बताया कि डाटाबेस में महिलाओं की औसत आयु 32 है और सबसे कम उम्र 15 साल है।

पहले भी आई थी ऐसी ख़बर

बता दें कुछ दिन पहले एक विदेशी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने बताया कि हम कई सारे ऐसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें हमारी निजी जानकारियां शामिल होती हैं। वहीं बताया जा रहा है कि ऐप्स बिना यूजर्स की इजाज़त के उनकी बेहद निजी जानकारी जैसे मासिक धर्म (Menstrual या पीरिड्स) और शरीर का वजन फेसबुक के साथ शेयर कर रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विज्ञापनों से जुड़े कुछ टूल का उपयोग करके ऐप यूजर्स प्राइवेट डाटा फेसबुक के साथ साझा किया जा सकता है, भले ही ऐप को इस्तेमाल करने वाला यूजर फेसबुक का इस्तेमाल करता हो या नहीं।

फेसबुक ने दी सफाई इतना ही नहीं, रिपोर्ट से पता चलता है कि ऐप द्वारा एकत्रित जानकारी में शरीर का वजन, गर्भावस्था की स्थिति, ओव्यूलेशन संबंधी जानकारी और खरीदे गए सामान के बारे में जानकारी शामिल होती है। बता दें, यह सभी जानकारी यूजर की निजी जानकारी होती हैं जो बिना यूजर के बताए शेयर नहीं की जा सकती हैं। वहीं सामने आई रिपोर्ट के चलते इस मामले को लेकर फेसबुक ने भी अपनी प्रतिक्रिया सामने रखी है। बता दें, फेसबुक की आधिकारिक प्रवक्ता निसा अंकलेसरिया ने कहा कि "हम चाहते हैं कि ऐप डेवलपर्स अपने यूजर्स की जो जानकारी हमसे शेयर करते हैं।

इसे लेकर साफ करें कि वे यूजर्स की अनुमति के बाद ही हमें जानकारी मुहैया करवाए। उन्होंने कहा कि वे ऐप डेवलपर्स से यूजर्स की संवेदनशील जानकारी शेयर करने के लिए मना करते हैं। फेसबुक ने सफाई देते हुए कहा कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद समय-समय पर यूजर्स की उस जानकारी को हटाने का प्रयास करता है जिसे उसके साथ शेयर नहीं किया जाना चाहिए था।

 
Best Mobiles in India

English summary
We use all social media. Although we are concerned about our personal information in the most social media. In such a situation, women fear that the person's personal information should not be taken by anyone. At the same time, there is a lot of shocking news from China. Let's tell you the whole story.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X