Home
Mobile

OnePlus 10 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, यहाँ देखें लाइव स्ट्रीम

वनप्लस (OnePlus) आज भारत में नेक्स्ट-जेन फ्लैगशिप वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) लॉन्च कर रहा है। साथ ही, ब्रांड Bullets Wireless Z के सक्सेसर को भी ला रहा है जिसका नाम OnePlus Bullets Wireless Z2 और बड्स प्रो के लिए रेडिएंट सिल्वर कलर है। OnePlus 10 Pro को मूल रूप से इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। तो आइये जानते है वनप्लस की इस लाइव इवेंट के बारे में डिटेल्स में और जानते है स्मार्टफोन के बारे में।

OnePlus 10 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, यहाँ देखें लाइव स्ट्रीम

OnePlus 10 Pro लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीम

भारत में यह इवेंट आज (31 मार्च) शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगी और कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया हैंडल पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। यदि आप भी लाइव स्ट्रीम को देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए वीडियो पर जाकर देख सकेंगे जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि आपको बता दें कि ब्रांड ने पहले ही भारत में अपकमिंग वनप्लस 10 प्रो के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन में LTPO टेक्नोलॉजी पर आधारित 6.7 इंच का Fluid AMOLED पैनल होगा जो 120Hz की डायनामिक रिफ्रेश रेट देगा। जबकि इसमें 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ पंच-होल कटआउट हाउसिंग होगा।

बैक साइड में, डिवाइस ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ शिप करेगा जिसमें OIS के साथ 48MP Sony IMX789 प्राइमरी सेंसर, 50MP सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर और OIS सपोर्ट वाला 8MP टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। हुड के तहत, हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 एसओसी को 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो फोन एंड्रॉइड 12OS पर रन करेगा और 80W सुपर फ्लैश चार्ज वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फ्लैश चार्ज के सपोर्ट के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Dolby Atmos, Hi-Res audio, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.2, GPS और एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

क्या होगी OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन की भारत में कीमत

अब बात आती है प्राइस की। तो वनप्लस ने अभी तक अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप की कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि हाल ही में टिपस्टर अभिषेक यादव ने OnePlus 10 Pro का MOP (मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस) शेयर किया था।

उन्होंने बताया था कि इसकी कीमत 66,999 रुपये होगी, जो बेस 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए संभावित है, जबकि हाई-एंड 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 71,999 रुपये होने की उम्मीद है।

साथ ही, फोन कथित तौर पर 5 अप्रैल को अमेज़न इंडिया और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पहली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन इसे दो कलर ऑप्शन्स वॉलकेनो ब्लैक और एमराल्ड फॉरेस्ट में आयेगा। इसके अलावा आज शाम भारत में वनप्लस OnePlus Bullets Wireless Z2 को भी पेश करने जा रहा है जिसकी कीमत और फीचर्स के बारे में हमें इवेंट में पता चल जाएगा।

तो अब देखा जाएगा कि वनप्लस अपने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कितनी कीमत और किन फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च करेगा क्योंकि कंपनी ने अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 10 Pro will be launched in India today, watch live stream here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X