OnePlus 10T Amazon Great Freedom Festival Sale के दौरान 42,999 रुपये में उपलब्ध
OnePlus 10T को भारत में अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था । लॉन्च के ठीक एक साल बाद, अमेजन पर चल रही ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान फ्लैगशिप की कीमत में कटौती की गई है, साथ ही 5,000 रुपये की तत्काल छूट भी दी गई है। वनप्लस 10T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC, AMOLED डिस्प्ले और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। डील की पूरी जानकारी, स्पेसिफिकेशन और आपको फोन खरीदना चाहिए या नहीं, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

OnePlus 10T अमेजन डील
वनप्लस 10 को 12GB/256GB मॉडल के लिए 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालाँकि, अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान अमेजन पर कीमत घटाकर 47,999 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा, एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये की छूट है। साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। इससे वनप्लस 10T की प्रभावी कीमत घटकर 42,999 रुपये हो गई है।
OnePus 10T स्पेसिफिकेशंस
OnePus 10T क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट पर बेस्ड है जिसे एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। हैंडसेट 16GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। वनप्लस 10T में 6.7 इंच फुल-एचडी + 10-बिट AMOLED पैनल है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR 10+ और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेयर है।
150W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी है।वनप्लस 10T में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरे हैं, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX766 प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर है। 16MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
क्या आपको वनप्लस 10T खरीदना चाहिए?
OnePlus 10T (छूट के बाद) उस सेगमेंट में आता है जहां नथिंग फोन (2) और वनप्लस 11 मौजूद हैं। पिछले साल का मॉडल होने के बावजूद, वनप्लस 10T 120Hz रिफ्रेश रेट, 5G सपोर्ट, 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP प्राइमरी के साथ AMOLED डिस्प्ले प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








