OnePlus 11 5G को यहां से 10 हजार तक की छूट के साथ खरीदें, जानें नई कीमत और ऑफर्स डिटेल्स
अगर आप भी OnePlus का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं और मोटी रकम के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं। तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको वनप्लस के प्रीमियम स्मार्टफोन Oneplus 11 5G पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप इस 5जी फोन पर 10 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले छूट के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Oneplus 11 5G ऑफर
वैसे तो Oneplus 11 5G के16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 64,999 रुपये है। जिसे आप ऑफर्स के तहत 10 हजार तक की छूट के बाद काफी किफायती दाम में खरीद सकेंगे। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को Titan Black, Eternal Green और Marble Odyssey तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया था। जिनमें से Marble Odyssey कंपनी का एक स्पेशल वेरिएंट है। आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ यूजर्स Oneplus 11 5G Marble Odyssey पर ले सकते हैं। दरअसल Oneplus के ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट की गई जानकारी की मानें तो एक्सचेंज ऑफर के तहत कस्टमर्स इस फोन पर 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद यह फोन आपको 54,999 रुपये की कीमत में मिल जाएगा। वहीं अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट से खरीदारी करते हैं, तो 2000 रुपये का अन्य लाभ ले सकेंगे। हालांकि यह ऑफर कब तक के लिए उपलब्ध है, इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

OnePlus 11 5G के स्पेसिफिकेशन
OnePlus में 6.7 इंच का AMOLED QHD डिस्प्ले मिलेगा, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus और HDR 10+ का सपोर्ट है। जिसमें 3216X1440 का रेजोल्यूशन मिल रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो OnePlus 11 5G में Snapdragon 8 Gen 2 मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल हुआ है। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है, जो एक सर्कुलर में मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP के Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा, जो OIS को सपोर्ट करता है। इसमें 48MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 32MP टेलिफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 16 GB रैम और 256 GB स्टोरेज मिल रहा है। इसके अलावा इसमें 5000mAh की दी गई है जो 100W SUPERVOOC चार्जर को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications