Home
Mobile

भारत में OnePlus 11 5G Marble Odyssey स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, यहां देखें कीमत और ऑफर

भारत में OnePlus 11 5G Marble Odyssey की सेल शुरू, जानें ऑफर

Oneplus ने भारत में हाल ही में OnePlus 11 5G Marble Odyssey लिमिटेड एडिशन हैंडसेट को पेश किया था। जिसकी सेलिंग अब शुरू कर दी गई है। इस फोन की अगर खूबियों की बात करें तो इसमें OnePlus 11 5G से मिलते- जुलते आपको स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। हालांकि डिजाइन के मामले में ये बिल्कुल ही अलग है। इसे यूजर्स OnePlus Store App, OnePlus.in, OnePlus Experience Stores और Amazon.in से खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसपर मिलने वाले ऑफर के बारें में आगे विस्तार से बताते हैं।

OnePlus 11 5G Marble Odyssey की कीमत

OnePlus 11 5G Marble Odyssey मार्बल ओडिसी कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। OnePlus 11 5G Marble Odyssey के 16 GB रैम और 256 GB स्‍टोरेज की कीमत भारत में 64,999 रुपये तय की गई है।

OnePlus 11 5G Marble Odyssey के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 11 5G में आपको 6.7 इंच का Quad HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz औऱ रेजॉलूशन 3216 x 1440 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। वहीं प्रोसेसर की बात करें को आपको इस OnePlus 11 5G के मार्बल ओडिसी वेरिएंट में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 4nm प्रोसेसर मिल रहा है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

भारत में OnePlus 11 5G Marble Odyssey की सेल शुरू, जानें ऑफर

फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियोकॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

इसके साथ ही कंपनी अपने इस हैंडसेट को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दे रही है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही आपको इसके डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है। वहीं डाइमेंशन की बात करें तो इस डिवाइस की लंबाई 163.1mm, चौड़ाई 74.1mm, मोटाई 8.53mm है। ये 205 ग्राम के वजन के साथ आ रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
This smartphone is available for purchase. Users can buy this limited edition set of OnePlus on platforms like OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores and Amazon.in
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X