Home
Mobile

OnePlus 11 5G अब Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए मौजूद

OnePlus 11 5G अब Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए मौजूद

OnePlus 11 5G ने भारत में 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर डेब्यू किया है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 16GB तक रैम, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus 11 5G की कीमत

OnePlus 11 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 8+128GB वैरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है और 16+256GB वैरिएंट की कीमत 61,999 रुपये के आस-पास है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ईटर्नल ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए मौजूद है।

यह स्मार्टफोन 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और Amazon पर खरीद के लिए मौजूद होगा। यह अब भारत में प्री-ऑर्डर के लिए मौजूद है। खरीदारों को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और वनप्लस.इन, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और Amazon पर ईएमआई लेनदेन पर 1,000 रुपये के वनप्लस 11 पर डिस्काउंट दिया जाएगा।

OnePlus 11 5G अब Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए मौजूद

इसके अलावा , यूजर्स OnePlus.in, OnePlus Store App पर OnePlus और iOS 4G डिलाइस पर 6,000 रुपये के अलावा एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं।

OnePlus 11 5जी स्पेसिफिकेशन

OnePlus 11 में 6.7-इंच QHD+ E4 OLED LTPO 3.0 डिस्प्ले है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 3216×1440 है और इसमें सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। स्मार्टफोन 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सिस्टम और 5,000mAh ड्यूल-सेल बैटरी को सपोर्ट के साथ आता है।

OnePlus 11 5G पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक IMX890 50MP मेन सेंसर, एक IMX709 32MP पोर्ट्रेट सेंसर और एक IMX581 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। फोन में फ्रंट में 16MP का प्राइमरी कैमरा भी है।

स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी पर बेस्ड है जिसे एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस 16GB तक LPDDR5 RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है। हैंडसेट को Android 13 के साथ OxygenOS कस्टम स्किन के साथ पेश किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The smartphone will be available for purchase on February 14 at 12 noon on OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores and Amazon. It is now available for pre-order in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X