OnePlus 11 5G की कीमत में 23 हजार तक की कटौती, जानें ऑफर, नई कीमत व उपलब्धता
OnePlus लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आप भी नया वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये सबसे उचित समय हो सकता है। जी हां, वनप्लस अपने फ्लैगशिप फोन पर तगड़ा ऑफर दे रहा है।
जिसके तहत OnePlus 11 5G को ग्राहक इस वक्त 23,000 रुपये तक की बचत के साथ खरीद सकता है। तो चलिए आपको आगे इसकी उपलब्धता और ऑफर का लाभ कहां से लिया जा सकता है डिटेल में बताते हैं।

OnePlus 11 5G पर यह डिस्काउंट ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर उपलब्ध है। इतना ही नहीम ऑफर के साथ No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ग्राहक ले सकेंगे। ऐसे में अगर आपका बजट कम भी है, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
आपको बता दें, वनप्लस ने अपने इस हैंडसेट को पिछले साल 2023 में 61,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अभी इसे आप मात्र 38,999 रुपये में अपने घर ला सकते हैं।

OnePlus 11 5G पर ऑफर- वैसे तो वनप्लस 11 5G की कीमत 61,999 रुपये, लेकिन कंपनी द्वारा कीमत में 23,000 रुपये तक की कटौती के बाद इसे मात्र 38,999 रुपये में लिया जा सकता है।
नई कीमत के साथ यह फोन अमेजन पर उपलब्ध है। आपको बता दें, यह कीमत इसके 16GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन की है। इसके साथ ही इस पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं।
OnePlus 11 5G फीचर्स- वनप्लस 11 5जी फोन में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है। जो 3216 x 1440 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस द्वारा सुरक्षित है।
प्रोसेसर की बात करें तो वनप्लस 11 5G में 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 ऑक्टा-कोर चिपसेट को शामिल किया गया है। यह फोन 16GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस 11 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस शामिल है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। वनप्लस 11 5G स्मार्टफोन में पावर देने के लिए कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी शामिल की है। जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








