OnePlus 11 5G की कीमत में दूसरी बार कटौती, जानें नई कीमत व ऑफर डिटेल्स
OnePlus 11 5G Price Cut: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने एक बार फिर OnePlus 11 5G की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने भारत में वनप्लस 11 5जी की कीमत में यह दूसरी बार कटौती की है। तो आइए आपको इसकी नई कीमत और ऑफर डिटेल के बारे में जानते हैं।
OnePlus 11 5G की नई कीमत - कंपनी ने वनप्लस 11 5जी के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की है। ब्रांड ने वनप्लस 11 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 56,999 रुपये में उपलब्ध कराया है।

जिसकी कीमतों में कंपनी ने हाल ही में 2,000 रुपये की कटौती की थी। अब कंपनी ने 3,000 रुपये तक की कटौती का ऐलान किया है। वर्तमान में ऑफर के साथ इस फोन को वनप्लस 11 5जी 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Oneplus 11 5G बैंक ऑफर - इसके साथ ही स्मार्टफोन पर आकर्षक बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं। वनप्लस ICICI और HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये की तत्काल छूट दे रहा है। यह बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13-आधारित OxygenOS कस्टम स्किन पर चलता है। कंपनी 4 साल के सॉफ़्टवेयर अपडेट और 5 साल के सुरक्षा अपडेट का भी वादा करती है। यह टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

OnePlus 11 5G स्पेक्स- स्मार्टफोन में 6.7 इंच क्वाड एचडी+ 10-बिट LTPO 3.0 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ तक है। 1000 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट ऑफर करती है। पिक्सल डेनसिटी 525PPI है। यह स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है।
इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। जिसमें ड्यूल-सिम सपोर्ट दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड OxygenOS 13 के साथ आ रहा है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 740 GPU दिया गया है। जिसमें 16 GB तक रैम और 256 GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच सोनी IMX890 सेंसर दिया गया है। फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आता है। इसके अलावा हैंडसेट में अल्ट्रा-वाइड 48 मेगापिक्सल सोनी IMX581 सेंसर, 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलिफोटो लेंस भी हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में GPS, A-GPS, NFC, 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3 और USB 2.0 टाइप-सी फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








