Home
Mobile

OnePlus 11 5G आज भारत में होगा लॉन्च, कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

OnePlus 11 5G आज भारत में होगा लॉन्च, कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

OnePlus 11 5G: वनप्लस आज यानि कि (7 फरवरी) इस साल का अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन (OnePlus 11 5G) भारत में लॉन्च करने वाला है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पिछले महीने चीन में अपने घरेलू बाजार में वनप्लस 11 स्मार्टफोन को पेश किया था। फोन को वनप्लस की नौवीं सालगिरह के जश्न के दौरान चीन में भी लॉन्च किया गया था और यह 2022 में लॉन्च की गई वनप्लस 10 सीरीज़ की जगह लेगा। स्मार्टफोन के साथ, कंपनी द्वारा वनप्लस बड्स प्रो 2, वनप्लस पैड, वनप्लस मैग्नेटिक कीबोर्ड और वनप्लस की भी घोषणा करने की उम्मीद है।

OnePlus 11 5G: Launch Date, Time and More

वनप्लस लॉन्च इवेंट शाम 7.30 बजे क्लाउड 11 पर शुरू होगा, यह इवेंट नई दिल्ली में होगा और वनप्लस बड्स प्रो 2 की शुरुआत भी होगी। इच्छुक दर्शक वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे।

OnePlus 11 5G: टीज़र

जनवरी में, कंपनी ने एक आधिकारिक ट्रेलर जारी किया, जहां फोन की कुछ प्रमुख विशेषताओं का खुलासा किया। वनप्लस 11 5जी में बेहतर कलर ग्रेडिंग टेक्नोलॉजी के लिए हैसलब्लैड सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। अलर्ट स्लाइडर की जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई थी।

OnePlus 11 5G: Expected Features and Specifications

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच कर्व्ड LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर कटआउट के साथ होल-पंच डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर वापसी कर रहा है। OnePlus 11 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट से लैस है। यह अफवाह है कि OnePlus 11 5G Android 13 के साथ शुरू हो सकता है लेकिन कई रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि स्मार्टफोन Android 12 OS के साथ लॉन्च हो सकता है।
आने वाले फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 48MP सेंसर और टेलीफोटो लेंस के साथ 32MP सेंसर होने की अफवाह है। मुख्य सेंसर Sony IMX615 हो सकता है - जो OnePlus 10 Pro जैसा ही है। OnePlus 11 5G में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी पैक करने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 11 5G: OnePlus is going to launch its first flagship smartphone (OnePlus 11 5G) in India today i.e. (February 7). The Chinese smartphone maker introduced the OnePlus 11 smartphone in its home market in China last month. The phone was also launched in China during OnePlus' ninth anniversary celebrations and will replace the OnePlus 10 series that is slated to launch in 2022.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X