OnePlus 11 vs OnePlus 12 में आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर, यहां जानें
OnePlus 11 vs OnePlus 12: वनप्लस आज अपने भारतीय ग्राहकों के लिए तीन नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें OnePlus 12, OnePlus 12R और OnePlus Earbuds 3 शामिल है। वनप्लस का यह लॉन्च इवेंट आज शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
अगर आप भी इस वक्त वनप्लस का नया नए हैंडसेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में oneplus 12 और oneplus 11 के बीच मिलने वाले अंतर को बताने जा रहे हैं। जिसमें से अपने लिए आप बेस्ट फोन ले सकें।

कीमत: OnePlus 11 5G के बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 56,999 रुपये है। वहीं OnePlus 12 को भारत में 64,999 और 69,999 रुपये उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।
डिस्पले: OnePlus 11 5G में 6.7 इंच का QHD+ Samsung LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 nits की पीक ब्राइटनैस को सपोर्ट करता है। वहीं OnePlus 12 फोन में आपको 2K रेजॉल्यशून के साथ 6.82 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

प्रोसेसर: Oneplus 11 5G में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है। वहीं Oneplus 12 में आपको कंपनी Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट दे सकती है।
स्टोरेज: OnePlus 11 5G दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। जो 8GB के साथ 128GB स्टोरेज और 16GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज से लैस है। वहीं OnePlus 12 को भी कंपनी 2 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

कैमरा: वनप्लस 11 में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेली लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
वहीं वनप्लस 12 में फोटोग्राफी के लिए प्राइमरी कैमरा 64MP का OmniVision OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। इसके साथ ही इसमें 48 मेगापिक्सल का IMX581 अल्ट्रावाइड लेंस भी शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कंपनी इसमें शामिल कर सकती है।
बैटरी: Oneplus 11 में SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलता है। वहीं Oneplus 12 को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5400mAh की बैटरी 100W की फास्ट चार्जिंग और 50W की वायरलैस चार्जिंग दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








