OnePlus 11R 5G आज से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, जाने कीमत

OnePlus ने हाल ही में कंपनी के क्लाउड 11 इवेंट में भारत में अपना OnePlus 11R 5G लॉन्च किया है। फ्लैगशिप हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर पर बेस्ड होने के साथ 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में 2772 X 1240 पिक्सल के साथ 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है और यह 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रोवाइट करता है।
OnePlus 11R 5G: कीमत और ऑफर्स
OnePlus 11R 5G आज (यानी 21 फरवरी) दोपहर 12 बजे के बाद से 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी इस डिवाइस पर लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर भी दे रहा है। यूजर्स प्री-ऑर्डर करने के दौरान 5,999 रुपये की कीमत के साथ OnePlus Buds Z2 बिल्कुल फ्री में पा सकते हैं । कस्टमर अपने OnePlus 11R 5G को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं।
OnePlus 11R 5G का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ 8GB रैम पैक करता है। फोन की कीमत की बात करें तो यह 39,999 रुपये में आता है। दूसरा वेरिएंट 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 44,999 रुपये है। इसके अलावा, कस्टमर OnePlus.in, Amazon और OnePlus Store ऐप पर ICICI बैंक और सिटी बैंक कार्ड का यूज करके 1,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।

OnePlus 11R 5G: स्पेसिफिकेशन
OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन 2772 X 1240 पिक्सल के साथ 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह 1450 निट्स की चमक प्रोवाइट करता है और इसकी रिफ्रेस रेट 120Hz के साथ आता है। OnePlus 11R 5G में कर्व्ड एज और फ्रंट में पंच-होल कटआउट दिया गया है। यह दो कलर गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट के साथ आता है।
हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर पर बेस्ड होता है जो 16GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाता है। हैंडसेट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होने के साथ ऑक्सीजन ओएस 13 पर चलता है।
OnePlus 11R 5G बैटरी
बैटरी की बात करें तो OnePlus 11R 5G में 5,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 100 वाट SuperVOOC S फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वहीं बॉक्स के अंदर आपको एक एडॉप्टर भी मिलत है। डिवाइस को 25 मिनट में 1-100% तक रस देने का दावा किया जाता है। ऑप्टिक्स के लिए, स्मार्टफोन में रियर पर 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसे 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 120° फील्ड ऑफ व्यू और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ जोड़ा गया है।
OnePlus 11R 5G कनेक्टिविटी
सेल्फी के लिए, डिवाइस में फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। वनप्लस 11आर 5जी में 5जी, जीपीएस, वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 के साथ कुछ कनेक्टिविटी फीचर उपलब्ध हैं। स्मार्टफोन 8.7mm मोटा है और इसका वजन 204 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications







