Home
Mobile

OnePlus 11R 5G आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध, जाने कीमत और ऑफर

OnePlus 11R 5G आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध, जाने कीमत और ऑफर

OnePlus ने OnePlus 11R 5G को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे आज Amazon और OnePlus.in पर पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के मेन आकर्षण में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट, 16 जीबी का LPDDR5X रैम और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC चार्ज को सपोर्ट करती है।

OnePlus 11R 5G की कीमत

OnePlus 11R 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। जिसमें 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है जबकि 16GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये होगी। कलर ऑप्शन कि बात करें तो इस स्मार्टफोन में गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक कलर वेरिएंट दिए गए हैं।

OnePlus 11R 5G सेल ऑफर

OnePlus 11R 5G भारत में आज दोपहर 12 बजे से OnePlus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और Amazon.in पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड पर ईएमआई लेनदेन के माध्यम से वनप्लस 11आर 5जी की खरीद पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट पा सकते हैं।

OnePlus 11R 5G आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध, जाने कीमत और ऑफर

सिटीबैंक यूजर्स वनप्लस 11आर 5जी पर सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड और वनप्लस.इन , वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और Amazon.in पर ईएमआई लेनदेन के माध्यम से 1000 रुपये की तत्काल छूट का लाभ उठा सकते हैं। वहीं यूजर्स वनप्लस , सैमसंग और आईओएस 4जी डिवाइसेज पर वनप्लस डॉट इन, वनप्लस स्टोर ऐप और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स पर 3000 रुपये के एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। ऐसे कई ऑफर भी मौजूद हैं।

OnePlus 11R 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

OnePlus 11R में ADFR 2.0 तकनीक के साथ 6.7-इंच 120Hz सुपर फ्लूइड डिस्प्ले और 2772*1240 का रेजोल्यूशन दिया गया है। OnePlus 11R 5G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC पर बेस्ड है जो 16GB तक रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस और एक अलर्ट स्लाइडर शामिल किया गया है।

OnePlus 11R 5G में पीछे की तरफ एक ट्रिपल कैमरा है, जिसमें 50MP का प्राथमिक कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस और एक अलर्ट स्लाइडर है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 11R 5G was launched in India with two storage variants. In which the price of 8GB RAM + 128GB internal storage variant is Rs 39,999 while the price of 16GB RAM + 256GB internal storage variant will be Rs 44,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X