OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन मिल रहा हजारों रुपए सस्ता, 16 GB रैम के साथ इन फीचर्स से है लैस, जानें मॉडल
OnePlus 11R 5G Discount: अगर आप भी Oneplus का फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एख अच्छी खबर है। इस वक्त आप वनप्लस के OnePlus 11R 5G को बंपर छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। जो 100W सुपरवॉल्यूम चार्जिंग, सोनी सेंसर कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ रहा है।
कंपनी ने इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया है। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल बताते हैं।

कंपनी ने लॉन्चंग के वक्त इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 39,999 रुपये तय की थी। वहीं इसके 16 GB रैम + 256GB मॉडल की कीमत 44,999 रुपये तय थी। लेकिन अब इसके 8GB रैम वाले मॉडल को ग्राहक Amazon से महज 35,999 रुपये में खरीद सकता है।
इसके अलावा इस फोन पर वह 1000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का भी लाभ ले सकता है। हालांकि, इस लाभ के लिए आपको ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। जिसके बाद इस फोन को ग्राहक 35 हजार से भी कम दाम महज 34,999 रुपये कीमत में खरीद सकता है। यह फोन आपको 2 कलर ऑप्शन सोनिक ब्लैक और गैलेक्टिक सिल्वर में मिलेगा।

OnePlus 11R 5G स्पेसिफिकेशन: वनप्लस का यह फोन 6.74 इंच (2772×1240 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, डिस्प्ले 1450 निट्स पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर कोमाटोज़ सपोर्ट है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 4nm मोबाइल (Octa Core Snapdragon 8+ Gen 1 4nm Mobile) चिपसेट दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ OxygenOS 13 है।

स्टोरेज की बात करें तो वनप्लस 11R के इस मॉडल में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके साथ ही 16 जीबी रैम + 256 जीबी मेमोरी वाला हाई-एंड वेरिएंट भी उपलब्ध है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें प्रीमियम सेंसर के साथ 50 MP मेन कैमरा + 8 MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा + 2 MP मैक्रो कैमरा के साथ ट्रिपल रियर सिस्टम दिया गया है। इसका मेन कैमरा Sony IMX890 सेंसर से लैस है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इसके अलावा इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है। जो यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, 5जी एसए/एनएसए, डुअल 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








