Amazon सेल में OnePlus 11R 5G पर जबरदस्त डील, जानें नई कीमत और ऑफर डिटेल
OnePlus 11R 5G Offer: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरूआत हो चुकी है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, लैपटॉप सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस सेल के तहत ग्राहक वनप्लस के बजट फोन OnePlus 11R 5G को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus के इस स्मार्टफोन को 35 हजार से भी कम कीमत में कस्टमर अपने घर ला सकता है। आइए आपको इस फोन पर मिल रही जबरदस्त डील के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus 11R पर डिस्काउंट
इस सेल में वनप्लस 11R के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरियंट को कंपनी ने भारत में 39,999 रुपये में उपलब्ध कराया है। जिसे इस सेल में 5000 तक की छूट के साथ मात्र 34,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। दरअसल अमेजन पर इसे 3,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही ग्राहक SBI बैंक कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करता है, तो उसे इस फोन पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकेगा। इसके बाद टोटल इस फोन पर कस्टमर को 5 हजार तक का छूट मिलेगा।

OnePlus 11R स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.74 इंच फुलएचडी+ (2,772 x 1,240 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन एडेप्टिव डायनमिक रिफ्रेश रेट (40 से 120 हर्ट्ज़) ऑफर करेगा। इसकी स्क्रीन टच सैंपलिंग रेट 1000 हर्ट्ज़ तक है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉन स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर को शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर को भी इसमें शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 100W SUPERVOOC S फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, NFC और GPS जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








