OnePlus के इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक की छूट, यहां जानें मॉडल से लेकर ऑफर्स
OnePlus 11R 5G Offer: अगर आप भी वनप्लस (OnePlus) का प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सही साबित हो सकता है। गौरतलब है कि, साल की शुरूआत में ही कंपनी ने अपना OnePlus 11R 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था।
जिसे आप इस वक्त बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए आपको इस मिलने वाले ऑफर्स से लेकर इसकी नई कीमत व उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus 11R 5G ऑफर व नई कीमत- OnePlus 11R 5G ऑफर व नई कीमत- दरअसल इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर 10 हजार तक की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वैसे तो इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपए है, लेकिन इसे ग्राहक अमेज़न से 25% की छूट के साथ महज 29,999 रुपए की कीमत में ले सकेंगे।
इसके अलावा इस फोन पर ग्राहकों को बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिसके बाद इसकी कीमत मात्र 27, 999 रुपये हो जाएगा। इसके साथ ही ग्राहक एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इस फोन की कीमत 25 हजार रुपये तक और कम किया जा सकता है।

हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ आपके पुराने फोन की कंडीशन और ब्रांड पर डिपेंड करेगा। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ग्राहक गैलेक्टिक सिल्वर, सोलर रेड और सोनिक ब्लैक तीन रंगो में खरीद सकते हैं।
OnePlus 11R 5G के फीचर्स- वनप्लस के इस फोन में Fluid AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1450 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आपको 6.74 इंच का डिस्प्ले मिलेगा।

इसके साथ ही परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC चिपसेट दिया गया है। जो 8GB LPDDR5 रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज पेयर के साथ आता है। वहीं इसके ओएस की बात करें तो यह फोन Android 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम आधार पर संचालित होता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 16MP का फ्रंट कैमरा इसमें मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की इसमें बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications








