Home
Mobile

टॉप फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 11R, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

टॉप फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 11R, जाने कीमत

OnePlus ने OnePlus 11R को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट के दौरान OnePlus ने अपने कई प्रोडक्ट को लॉन्च किया। इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC, 100W फास्ट चार्जिंग टेकनीक के लिए सपोर्ट, 120Hz डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर और बहुत कुछ है। OnePlus 11R भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है। चलिए जानते हैं नए OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में।

वनप्लस 11आर स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 11आर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं अगर प्रोसेसर की बात करें तो यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट पर बेस्ड है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 ओएस आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो यह 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हुड के नीचे 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है।

OnePlus 11R कैमरा

OnePlus 11R ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल किया गया है।

टॉप फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 11R, जाने कीमत

OnePlus 11R : फीचर

वनप्लस 11R एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड है। बेशक, नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप का यूज फ्लैगशिप वनप्लस 11 द्वारा किया जा रहा है, लेकिन दोनों फोन के साथ कमोबेश प्रोफोमेंस की उम्मीद की जा सकती है। स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 का यूज 2022 में कई फ्लैगशिप फोन द्वारा किया गया था और उम्मीद है कि यह यूजर्स को फास्ट प्रदर्शन प्रोवाइट करेगा। यह LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज वर्जन के साथ आता है।

प्रीमियम फोन में एक टॉप पर डिस्प्ले है जो आकार में लगभग 6.7 इंच है। OnePlus 9RT के जैसे डिवाइस की बेहतर पकड़ प्रोवाइट करने के लिए घुमावदार किनारे दिए गए हैं। स्क्रीन 2160Hz PWM डिमिंग और 1450nits की पीक ब्राइटनेस के लिए सपोर्ट प्रोवाइट करती है। स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए पैनल को 120Hz पर रिफ्रेश किया गया। डिस्प्ले स्पेक्स पेपर पर काफी अच्छे लगते हैं। डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी शामिल किया गया हैं।

हुड के नीचे 5,000mAh की बड़ी बैटरी है और कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट दिया है। वनप्लस का कहना है कि बंडल किया गया चार्जर लगभग 25 मिनट में बैटरी को 0 से 100 % तक चार्ज कर देगा।

OnePlus 11R: भारत में कीमत

भारत में OnePlus 11R की कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए 39,999 रुपये रखी गई है। नए वनप्लस फोन का 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है और इसकी कीमत 44,999 रुपये है। वनप्लस 11आर भारत में 28 फरवरी से अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए रखा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus has launched OnePlus 11R in India. During this event, OnePlus launched many of its products. The device features a Snapdragon 8+ Gen 1 SoC, support for 100W fast charging tech, 120Hz display, stereo speakers, and more.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X