OnePlus 11R के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन हुए लीक

OnePlus 11R जल्द ही लॉन्च होने वाला है। OnePlus 11R 2023 में ऑफिसियल हो जाएगा। लगभग उस समय OnePlus 11 के लॉन्च होने की उम्मीद भी जताई गई है। मगर लॉन्च से पहले ही OnePlus 11R की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट ऑनलाइन लीक हो चुकी है। OnePlus ने इसे लेकर अब तक किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 11R IR ब्लास्टर के साथ अलर्ट स्लाइडर भी प्रदान करेगा जो हाल ही में हुए OnePlus डिवाइस में नहीं है, यह फीचर हाल फिलहाल में लॉन्च हुए OnePlus 10T में भी नहीं देखा गया है। OnePlus 11R Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर से संचालित होगा। यह प्रोसेसर आपको OnePlus 10T में भी देखने मिलेगा।
OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशन
अगर हम इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो यह 120Hz फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले के साथ फुल HD+ रेसोलुशन में आएगा जो HDR10+ भी सपोर्ट करेगा। इस नए स्मार्टफोन में curved डिस्प्ले भी होगा जिसके सेंटर में पंच-होल-नौच होगा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।
बैटरी की बात करें तो यह 5000mAH की फास्ट चार्जिंग बैटरी सपोर्ट करेगा। इस लीक में स्मार्टफोन की चार्जिंग स्पीड का कोई जिक्र नहीं किया गया है। संभावना यह है की इसकी चार्जिंग स्पीड OnePlus 10T के समान होगी, जो 80W के बंडल के साथ आएगा और बॉक्स में आपको SuperVOOC चार्जर भी मिलेगा। साथ ही यह 100W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
OnePlus 11R के अन्य स्पेसिफिकेशन
इसके स्पेक्स के आलावा, OnePlus 11R की लाइव इमेज भी ऑनलाइन लीक हो गई है। इमेज के अनुसार यह पता चल रहा है की इस स्मार्टफोन में OnePlus 10T और OnePlus 10 Pro के समान camera module है जो की ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ LED फ्लैश भी देगा। स्मार्टफोन में Sony IMX766 सेंसर लगे हैं जो 13 मेगापिक्सेल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सेल कैमरा के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल कैमरा लगे हैं।
इस मामले को लेकर कंपनी ने किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया है, ना ही यह बताया है की 2023 के किस माह में इसे लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








